अगर आप इस खूबसूरत जगह का अनुभव लेना चाहते हैं तो सड़क, रेल और हवाई यात्रा में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। अगर आप सड़क मार्ग से जाने का प्लान कर रहे हैं तो ऊटी के सबसे करीब कोयम्बटूर शहर है। अगर ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो कोयम्बटूर और मेट्टुपालयम नजदीक रेलवे स्टेशन हैं। हवाई सफर के जरिए इस यात्रा पर आना चाहते हैं तो आपको कोयम्बटूर एयरपोर्ट से आना होगा।