फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day: वैलेंटाइन डे को बनाना है खास, पार्टनर के साथ इन खूबसूरत जगहों पर जाने का बनाएं प्लान

Tue, 28 Jan 2025 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Valentines Day Trip:14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कई बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको देश की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप दो-तीन दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने - फोटो : इंस्टाग्राम
Valentines Day Trip Ideas and Plans: निदा फाजली की एक शायरी है कि 'होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है, इश्क कीजे फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है।' बात अगर इश्क की हो रही है तो बता दें कि जल्द ही वैलेंटाइन डे वीक आने वाला है। कपल्स के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे भी देते हैं। फिर चाहे वो फूल हो कार्ड हो या फिर प्यार भरे संदेश हो। अपना प्यार जताने के लिए लोग अपने पार्टनर को यह प्यारे-प्यारे तोहफे देते हैं। हालांकि, कई लोग वैलेंटाइन डे पर बाहर घूमने का प्लान भी बनाते हैं और साथ समय बिताकर अपना रिश्ता मजबूत करते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कई बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको देश की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आप दो-तीन दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में एंजॉय करें वेकेशन - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड
अगर आपको ठंड के मौसम में पहाड़ों पर जाने का शौक है तो आप इसके लिए उत्तराखंड का चुनाव कर सकते हैं। यह आपको लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह नहीं, आप मसूरी और शिमला जैसी खूबसूरत जगहों को भी एक्सप्लोर कर करते हैं। साथ ही आप यहां पर ट्रैकिंग को भी एंजॉय कर सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ खूब मस्ती भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राजस्थान में घूमने की खास जगहें - फोटो : इंस्टाग्राम
राजस्थान
अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर जाना पसंद है तो आप राजस्थान का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए आप झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं। यहां पर पिछोला झील, सिटी पैलेस और दूध तलाई जैसे कई खूबसूरत जगहें हैं। यही नहीं, इस जगह पर आप अपने पार्टनर के साथ बोटिंग को भी एंजॉय कर सकते हैं और साथ में टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

4 of 5
अंडमान और निकोबार आइलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम
अंडमान और निकोबार आइलैंड
अगर आपको समंदर और नेचर से काफी लगाव है तो आप अंडमान भी जा सकते हैं। यहां पर हैवलॉक आइलैंड में जाकर आप स्कूबा डाइविंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही चिड़िया टापू जाकर आप सनसेट के नजारे को भी एंजॉय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साउथ इंडिया के इन स्थानों पर घूमें - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ इंडिया
इस वैलेंटाइन पर आप साउथ इंडिया को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप पुडुचेरी, हम्पी, कन्याकुमारी, मैसूर, वायनाड, मुन्नार और ऊटी जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें