वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला बेहद ही खास दिन है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों, या जीवनसाथी से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। वैलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से इसकी शुरुआत हो जाती है। वैलेंटाइन डे के दिन लोग अक्सर एक दूसरे को कार्ड, फूल, चॉकलेट्स या अन्य उपहार देते हैं।
भले ही वैलेंटाइन डे का आयोजन विभिन्न देशों में भिन्न-भिन्न रूपों में हो सकता है, लेकिन इसका उद्देश्य हमेशा एक ही रहता है - प्रेम और समर्पण की भावना को महसूस करना और अपने प्रियजनों को उनके खास होने का एहसास कराना।
अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराना चाहते हैं, तो उन्हें किसी खास ट्रिप पर लेकर जा सकते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि भारत में कोई रोमांटिक जगह है नहीं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाएं, पर ऐसा नहीं है। आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं।