यहां वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए हफ्ते भर के परफेक्ट डेस्टिनेशन का विकल्प दिया जा रहा है। इन जगहों पर अपने साथी के साथ जा सकते हैं और रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
Valentine Week 2025 Places To Visit: अगर आप इस वैलेंटाइन सप्ताह को खास बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ खूबसूरत जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह में हर दिन का एक अलग थीम होता है और उसी के हिसाब से इन रोमांटिक जगहों का चयन किया जा सकता है। 7 फरवरी को रोज डे हैं और उसके पास प्रपोज डे से लेकर चॉकलेट डे व किस डे मनाया जाएगा। अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। यहां वैलेंटाइन वीक के हर दिन को यादगार बनाने के लिए हफ्ते भर के परफेक्ट डेस्टिनेशन का विकल्प दिया जा रहा है। इन जगहों पर अपने साथी के साथ जा सकते हैं और रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
गुलाब की वादियों में रोज डे मनाएं
- फोटो : Adobe
गुलाब की वादियों में रोज डे मनाएं
वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन यानी 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन आप दिल्ली के मुगल गार्डन की सैर पर जा सकते हैं। यहां यहां हजारों गुलाबों की खुशबू आपके दिन को खास बना देगी। इसके अलावा हरियाणा के पिंजौर गार्डन में भी रोज डे सेलिब्रेट कर सकते हैं और इस ऐतिहासिक और खूबसूरत गार्डन में प्यार का इजहार कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 9
रोमांटिक जगहों पर करें प्रपोज
- फोटो : instagram
रोमांटिक जगहों पर करें प्रपोज
8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। इस दिन अपने प्रिय से आप दिल की बात कह सकते हैं। इजहार ए मुहब्बत के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो आगरा जा सकते हैं। आगरा के ताजमहल को प्यार की निशानी माना जाता है। इस प्रेम के प्रतीक के सामने अपनी क्रश या पार्टनर को प्रपोज करना किसी सपने से कम नहीं होगा। इसके अलावा उदयपुर की लेक पिछोला में भी झील किनारे प्रपोज करने का अपना अलग ही आनंद है।
4 of 9
चॉकलेट की मिठास में खो जाएं
- फोटो : Freepik
चॉकलेट की मिठास में खो जाएं
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे के मौके पर ऊटी के चाॅकलेट पार्क को घूमने जा सकते हैं। यहां चॉकलेट फैक्ट्री घूमने और अपने पार्टनर के लिए स्पेशल चॉकलेट गिफ्ट लेने का मौका मिलेगा। मुंबई के चोको-लेट कैफे में भी आपको शानदार चॉकलेट डेज़र्ट्स का स्वाद चखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
टेडी के साथ रोमांटिक डेट
- फोटो : Adobe
टेडी के साथ रोमांटिक डेट
शिमला के कुफरी में अपने दोस्तों या क्रश के साथ 10 फरवरी को टेडी डे मना सकते हैं। यहां स्नोफॉल के बीच साथी को टेडी बियर गिफ्ट करें और प्यार जताएं। मुंबई के एलिफेंटा आइलैंड में भी पार्टनर संग वक्त बिता सकते हैं। यह स्थान समंदर के बीच एक खूबसूरत और शांत जगह है, जहां वैलेंटाइन सप्ताह मनाना शानदार अनुभव का अहसास कराएगा।
विज्ञापन
6 of 9
यहां करें साथ निभाने का वादा करें
- फोटो : AdobeStock
यहां करें साथ निभाने का वादा करें
11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा किनारे शांत माहौल में जीवन भर साथ निभाने का वादा करें। तमिलनाडु के कोडाइकनाल में भी साथी का हाथ थाम कर घूमें। यहां की खूबसूरती प्यार को और मजबूत बना देगी।
वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन हग डे के तौर पर मनाया जाता है। 12 फरवरी को हग डे सेलिब्रेट करने के लिए कश्मीर के गुलमर्ग की सैर कर सकते हैं। यहां बर्फीली वादियों में गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगना रोमांटिक होगा। हिमाचल प्रदेश के मनाली हिल स्टेशन पर पहाड़ों के बीच पार्टनर संग खास समय बिताएं।
8 of 9
समंदर किनारे रोमांटिक डेट
- फोटो : istock
समंदर किनारे रोमांटिक डेट
13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। गोवा के बीच पर सनसेट के दौरान रोमांटिक मोमेंट बनाएं। महाराष्ट्र के अलीबाग में भी शांत और खूबसूरत समुद्री किनारे पर पार्टनर संग समय बिता सकते हैं।
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर जयपुर के शाही महलों और हवेलियों के बीच वैलेंटाइन डे को राॅयल तरीके से मना सकते हैं। वैलेंटाइन डे मनाने के लिए लक्षद्वीप, दार्जिलिंग, जीरो हिल स्टेशन आदि की सैर पर भी जा सकते हैं।