फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2022: मात्र 5000 रुपये में अपने वैलेंटाइन के साथ घूमे ये खूबसूरत जगहें

Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन डे रोमांटिक जगहें - फोटो : istock
वैलेंटाइन डे के मौके पर लगभग हर कपल एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहता है। इस दिन को खास तरीके से मनाने की योजना बनाता है। अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने और उनके लिए वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए लोग काफी कुछ प्लान करते हैं। कोई पार्टनर को गिफ्ट देता है तो कोई उनके साथ रोमांटिक डिनर डेट या मूवी देखने जाता है। पार्टनर संग गुड टाइम बिताने के लिए यह सारे आइडिया अच्छे हैं लेकिन अगर आप उनके साथ अकेले काफी वक्त बिताना चाहते हैं और साथ ही उन्हें सरप्राइज भी करना चाहते हैं तो उन्हे किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर ले जाएं। रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाने के लिए आपके पास बजट कम हो सकता है लेकिन परेशान होने की बात नहीं। कम पैसों में भी कपल खूबसूरत जगहों की यात्रा कर सकते हैं। यहां आपके पार्टनर के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन के बारे में बताया जा रहा है, जो कम पैसों में सफर का आनंद देंगे, साथ ही वैलेंटाइन डे मनाने के लिए भी बेस्ट रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
वैलेंटाइन डे रोमांटिक जगहें - फोटो : सोशल मीडिया
लैंसडाउन, उत्तराखंड

उत्तराखंड प्राकृतिक सुंदरता का प्रदेश है। वैसे तो उत्तराखंड में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। लेकिन बजट में शानदार टूरिस्ट प्लेस का लुफ्त लेने के लिए कपल लैंसडाउन जा सकते हैं। लैंसडाउन उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो दिल्ली से तकरीबन 250 किमी पर स्थित है। बस या ट्रेन से सफर करेंगे तो यहां पहुंचने का किराया 1000 रुपए से भी कम है। पहले आप कोटद्वार पहुंचेंगे, जहां से स्थानीय बस या टैक्सी से लैंसडाउन रवाना हो सकते हैं। कोटद्वार से लैंसडाउन की दूरी महज 50 किलोमीटर है। यहां अच्छे होटल में आपको 700 से 800 रुपये तक में कमरा मिल जाएगा। खाने पीने के लिहाज से भी यह हिल स्टेशन सस्ता है।
विज्ञापन

3 of 5
वैलेंटाइन डे रोमांटिक जगहें - फोटो : iStock
कसौल, हिमाचल प्रदेश

बहुत सस्ते में आप हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। हिमाचल में स्थित कसौल सस्ते और शानदार टूरिस्ट प्लेस में से एक है। दिल्ली से कसौल की दूरी 517 किमी. है। आप 500 से 1000 रुपये तक के किराए में यहां पहुंच सकते हैं। सड़क या रेल यात्रा दोनों का विकल्प आपको मिलेगा। पहले से बुकिंग करके पहुंचते हैं तो 500 से 700 रुपये कर में आपको अच्छे होटल में कमरे मिल जाएंगे। कसौल जन्नत से कम नहीं है। यहां पार्टनर संग प्रकृति की सुंदरता का पूरा आनंद ले सकते हैं।

4 of 5
वैलेंटाइन डे रोमांटिक जगहें - फोटो : Social media
जयपुर, राजस्थान

वैलेंटाइन डे सर्दियों में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी ऐसी जगह पर यात्रा करना चाहते हों जो अधिक ठंडा न हो तो राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर घूमने जाएं। दिल्ली से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयपुर में ऐतिहासिक किले, रजवाड़ों की शानो शौकत की खूबसूरती को आप कम पैसों में अनुभव कर सकते हैं। 250 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में यहां की सफर कर सकते हैं। होटल में आपको 500 से एक हजार रुपये तक में कमरा मिल जाएगा। यहां का स्ट्रीट फूड कम पैसों में राजस्थानी जायके का मजा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैलेंटाइन डे रोमांटिक जगहें - फोटो : istock
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य है, जहां शिमला, मनाली और कुल्लू जैसी खूबसूरत जगहें हैं। लेकिन कम बजट और शांत माहौल के बीच पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो धर्मशाला घूमने जा सकते हैं। यहां की वादियां स्वर्ग से कम नहीं हैं। दिल्ली से करीब 475 किलोमीटर की दूरी पर धर्मशाला है। बस से आप 500 से हजार रुपये तक का किराया खर्च करके धर्मशाला पहुंचा जा सकता है। ट्रेन में 500 रुपये का टिकट है। अच्छे होटल में आप हजार रुपये में एक रात के लिए कमरा ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें