फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Couple Trip Under Budget: जून में पार्टनर के साथ घूम आएं ये 5 रोमांटिक जगह, खर्च होगा बेहद कम

Sat, 30 May 2026 02:22 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Romantic Places To Visit in June: जून में कम बजट में रोमांटिक ट्रिप प्लान करने वाले कपल्स के लिए मसूरी, नैनीताल, माउंट आबू, ऊटी और मैकलोडगंज बेहतरीन विकल्प हैं। इन जगहों पर प्राकृतिक खूबसूरती, सुहावना मौसम और किफायती होटल आसानी से मिल जाते हैं, जिससे कम खर्च में यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कपल ट्रैवल - फोटो : instagram

June Me Kaha Ghumne Jayen: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ज्यादातर कपल्स ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां वे भीड़-भाड़ और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिता सकें। हालांकि, कई बार बजट की चिंता रोमांटिक ट्रिप के सपनों पर ब्रेक लगा देती है। अच्छी बात यह है कि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां कम खर्च में भी शानदार वेकेशन का आनंद लिया जा सकता है।

जून का महीना घूमने-फिरने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों का मौसम बेहद सुहावना रहता है और प्रकृति अपनी पूरी खूबसूरती के साथ नजर आती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है, तो आपको महंगे इंटरनेशनल ट्रिप्स या लग्जरी रिसॉर्ट्स की जरूरत नहीं है।

भारत के कई हिल स्टेशन और शांत पर्यटन स्थल ऐसे हैं जहां आप कम बजट में रोमांटिक यादें बना सकते हैं। खूबसूरत झीलें, हरियाली से घिरे पहाड़, शांत वातावरण और आरामदायक होटल आपकी यात्रा को और खास बना देते हैं। आइए जानते हैं जून में घूमने के लिए ऐसे 5 शानदार और बजट फ्रेंडली रोमांटिक डेस्टिनेशन, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
दलाई हिल्स, मसूरी - फोटो : instagram

जून में घूमने के लिए बजट रोमांटिक जगहें

मसूरी, उत्तराखंड
 

  • जून में मसूरी का मौसम बेहद सुहावना रहता है।

  • कपल्स के लिए गन हिल, कैमल्स बैक रोड और केम्प्टी फॉल्स आकर्षण का केंद्र हैं।

  • यहां 1500 से 3000 रुपये तक में अच्छे होटल मिल जाते हैं।

  • शाम की ठंडी हवाओं में मॉल रोड पर वॉक करना बेहद रोमांटिक अनुभव देता है।

विज्ञापन

3 of 6
नैनीताल - फोटो : instagram

नैनीताल, उत्तराखंड

 
  • झीलों का शहर नैनीताल रोमांस के लिए परफेक्ट माना जाता है।

  • नैनी झील में बोटिंग और स्नो व्यू पॉइंट का नजारा कपल्स को खूब पसंद आता है।

  • यहां बजट होटल और होमस्टे आसानी से उपलब्ध हैं।

  • जून में मौसम ठंडा और घूमने के लिए अनुकूल रहता है।

4 of 6
मैकलोडगंज - फोटो : Instagram

मैकलोडगंज, हिमाचल प्रदेश

  • शांति और प्राकृतिक सुंदरता पसंद करने वाले कपल्स के लिए आदर्श जगह।

  • तिब्बती संस्कृति, कैफे और खूबसूरत पहाड़ इसे खास बनाते हैं।

  • भागसू वॉटरफॉल और डल झील घूमने के लिए बेहतरीन स्थान हैं।

  • कम बजट में शानदार स्टे और फूड विकल्प उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

5 of 6
माउंट आबू घूमने जा सकते हैं - फोटो : instagram

माउंट आबू, राजस्थान

  • राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन जून में भी ठंडक का एहसास कराता है।

  • नक्की लेक में बोटिंग और सनसेट पॉइंट कपल्स के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

  • यहां होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट अपेक्षाकृत सस्ते हैं।

  • वीकेंड रोमांटिक ट्रिप के लिए शानदार विकल्प।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ooty - फोटो : Instagram

ऊटी, तमिलनाडु

  • चाय के बागान और हरे-भरे पहाड़ ऊटी की पहचान हैं।

  • ऊटी लेक, बोटैनिकल गार्डन और टॉय ट्रेन का सफर बेहद यादगार होता है।

  • कपल्स यहां प्राकृतिक खूबसूरती के बीच सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

  • ऑफ-सीजन बुकिंग से बजट में शानदार होटल मिल जाते हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें