Vaishno Devi Darshan in Navratri: चैत्र नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत होने वाली है। इस वर्ष नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। नवरात्रि माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का हिंदू पर्व है। इस पर्व में माता आदिशक्ति के सभी स्वरूपों की पूजा की जाती है और उपवास रखा जाता है। इस मौके पर लोग घर पर ही कलश स्थापना करते हैं और मां को घर लाते हैं। वहीं कई लोग माता के मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। भारत में कई प्रसिद्ध और चमत्कारी देवी के मंदिर हैं। 52 शक्तिपीठ भी स्थित हैं। वहीं सबसे देवी के सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में माता वैष्णो देवी धाम है। माता वैष्णो देवी के दरबार में साल भर भक्तों की भीड़ रहती है। यह सबसे बड़ा और लोकप्रिय मंदिर है, जहां दरबार में हाजिरी लगाने के लिए लोग दूर दराज से पहुंचते हैं। नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी के दर्शन करना शुभ माना जाता है। माता वैष्णो देवी के दरबार को कटरा वाली माता के नाम से भी जाना जाता है, जो उत्तर भारत के जम्मू में स्थित है। अगर आप नवरात्रि में वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें।