बीच
- फोटो : Instagram
कर्नाटक का गोकर्ण
अगर आप शांतिपूर्ण छुट्टी की तलाश में हैं तो अपनी व्यस्त जीवनशैली से दूर प्रकृति के करीब रहने के लिए कर्नाटक स्थित गोकर्ण की यात्रा करें। गोकर्ण भारत के सबसे आकर्षक लेकिन कम आंका जाने वाले समुद्र तट स्थलों में से एक है। यहां ओम बीच, कुडले बीच, पैराडाइज बीच, निर्वाण बीच और हाफ मून बीच जैसे कुछ एकांत समुद्र तट हैं। लेकिन सिर्फ समुद्री किनारे ही पर्यटकों को आकर्षित नहीं करते, बल्कि गोकर्ण में स्थित खूबसूरत पहाड़, चट्टानी ढलान और लुभावने जंगल ट्रेकिंग के विकल्प भी प्रदान करते हैं।