फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से 5 घंटे की दूरी पर है ये 5 डेस्टिनेशन, कम पैसों में बनाएं वैकेशन को यादगार

Mon, 24 Dec 2018 09:14 AM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सर्दियां आते ही पहाड़ों की खूबसूरती दोगूनी बढ़ जाती है - फोटो : social media
सर्दियां आते ही पहाड़ों की खूबसूरती दोगुनी बढ़ जाती है ऐसे में लोग अपनी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों को मनाने के लिए पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार समय कम होने और और बजट ना होने की वजह से हम अपनी छुट्टियां कैंसिल कर देते हैं। आज हम आपको दिल्ली के आस-पास के खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम समय में अपनी छुट्टियों को अपने दोस्तों और परिवार वालों संग यादगार बना सकते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली के सबसे करीब हिल स्टेशन है लैंसडाउन - फोटो : social media

लैंसडाउन
दिल्ली के सबसे करीब हिल स्टेशन है लैंसडाउन। दिल्ली और नेचर दोनों के सबसे ज्यादा करीब है ये जगह...यहां आकर आपको शांति तो महसूस होगी ही, साथ ही आप यहां बहुत जगह एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल में बसे इस शहर को अंग्रेजों ने पहाड़ काटकर बसाया था। यहां आप टिप एन टॉप, ताड़केश्वर महादेव, चर्च पॉइन्ट घूम सकते हैं। ट्रैकिंग का शौक रखते हैं तो वो भी आप यहां पर पूरा सकते हैं। दिल्ली से करीब 260 किमी. दूर इस जगह पर लोग सनराइज देखने भी आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली के करीब हिल्स देखने हैं और स्नो भी चाहिए... तो वो जगह है पंगोट - फोटो : social media
पंगोट
दिल्ली के करीब हिल्स देखने हैं और स्नो भी चाहिए... तो वो जगह है पंगोट...। नैनीताल से करीब एक घंटे लगते हैं यहां तक पहुंचने में...भले ही यहां आबादी ज्यादा न हो, लेकिन इतनी साफ बर्फ आपको कहीं और नहीं मिलेगी। यही नहीं आप अपने होटल के रूम के अंदर तक हवा की तेज आवाजें सुन सकते हैं। यहां आप दिन के समय जंगल में ट्रैक कर सकते हैं तो रात में सफारी का भी मजा ले सकते हैं।

4 of 6
दिल्ली से पांच घंटे की ड्राइव करके मोरनी हिल्स तक पहुंचा जा सकता है - फोटो : social media
मोरनी हिल्स
दिल्ली से पांच घंटे की ड्राइव करके मोरनी हिल्स तक पहुंचा जा सकता है। अपने नाम के मुताबिक ही ये जगह भी उतनी ही खूबसूरत है। हरियाणा के पंचकूला में स्थित इन वादियों में आप सभी तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। यहां आप ऐतिहासिक फोर्ट तो देख ही सकते है साथ ही तरह-तरह के पक्षियों से भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
4 घंटे 30 मिनट में आप एक और हिल स्टेशन पर पहुंच सकते हैं - फोटो : social media
नहान
4 घंटे 30 मिनट में आप एक और हिल स्टेशन पर पहुंच सकते हैं और ये हिमाचल प्रदेश का नहान शहर। यहां आकर आपको भी महसूस होगा कि आप प्रकृति की गोद में बैठे हुए हैं। यहां आकर अगर आपका मन पहाड़ों से भर जाए तो आप सुकेती फॉसिल पार्क का भी एक चक्कर लगा आइएगा। नहीं तो मंदिर और रानी ताल भी देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैंपिंग और नेचर वॉक करने का अपना शौक पूरा करना चाहते हैं
कसौली
पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग और नेचर वॉक करने का अपना शौक पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। कसौल है ना, यहां आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक का होता है। यहां आप सुकून के लिए सुबह-सुबह नेचर वॉक पर जाएं और दिन चढ़ते अगर कुछ तूफानी करने का मन हो रहा हो तो पैराग्लाइडिंग करने भी जा सकते हैं। इसके अलावा कैंपिंग और ट्रैकिंग भी अच्छा ऑप्शन है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें