फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotirlinga Darshan In Sawan: यूपी के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के करें इस सावन दर्शन, अद्भुत है इस शिवालय की कहानी

Tue, 12 Jul 2022 05:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन - फोटो : istock
Uttar Pradesh Jyotirlinga Darshan In Sawan : 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। लोग सावन के सोमवार का उपवास करते हैं और भगवान से मनोकामना की पूर्ति की मुराद मांगते हैं। सावन के मौके पर कई लोग शिव मंदिरों के दर्शन के लिए भी जाते हैं। शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। वैसे तो भारत में कई सारे प्रसिद्ध शिवालय और मंदिर हैं, जहां कि महिमा और चमत्कार की कहानी जगजाहिर है। इन्हीं में 12 ज्योतिर्लिंग भी प्रसिद्ध हैं। माना जाता है कि देशभर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान भोलेनाथ स्वयं विद्यमान हैं। इन 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तर प्रदेश में स्थित है। बनारस को भगवान शिव की नगरी मानी जाती है। भोलेनाथ के सबसे प्रिय स्थानों में से एक वाराणसी में उनका एक ज्योतिर्लिंग स्थापित है। काशी विश्वनाथ के नाम से मशहूर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं और सावन में वाराणसी जाने की योजना बना रहे हैं तो जान लीजिए काशी भ्रमण की पूरी जानकारी।
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिर्लिंग - फोटो : facebook
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर

हाल ही में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार हुआ है। विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण के बाद ये पहला सावन का महीना है। ऐसे में वाराणसी में इस सावन में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ने के आसार हैं। विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए वाराणसी जाना चाहते है तो बस, ट्रेन या हवाई माध्यम से बनारस पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वाराणसी जाने का किराया - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी का किराया

दिल्ली से वाराणसी अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं तो लगभग 3000 से 5000 रुपये में आपको टिकट मिल जाएगा। वहीं दिल्ली से वाराणसी के ट्रेन का किराया स्लीपर में 500 रुपये और एसी कोच का किराया 1000 से 3000 का मिलेगा। बस से वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को 700 रुपये से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

4 of 6
बनारस - फोटो : istock
काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा शुल्क

सावन के महीने में काशी विश्वनाथ धाम में स्पेशल पूजा करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। विश्वनाथ मंदिर में सोमवार को मंगला आरती के लिए आपको 2000 रुपये खर्च करने होंगे। एक शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 500 रुपये और श्रावण संयासी भोज के लिए लगभग 7500 रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

5 of 6
काशी की आरती - फोटो : istock
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की कथा

भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश पर वास करते हैं। लेकिन एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से उनके घर ले जाने के लिए कहा। भोलेनाथ ने मां पार्वती की बात मान ली और काशी लेकर आ गए। माता को काशी बहुत पसंद आया। तब से भगवान शिव का काशी प्रिय हो गया और वह यहां विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के रूप में वास करने लगे। माना जाता है कि वाराणसी शहर शिवजी के त्रिशूल पर टिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैसे जाएं

बस, ट्रेन या हवाई माध्यम से वाराणसी पहुंचने के बाद आप ऑटो या टैक्सी करके मंदिर पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से मंदिर की दूरी करीब साढ़े चार किलोमीटर है। वहीं हवाई अड्डे से मंदिर 25 किलोमीटर दूर है। विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के अलावा आप माता अन्नपूर्णा मंदिर, काल भैरव मंदिर, संकटा और संकट मोचन मंदिर जा सकते हैं। आरती समारोह के लिए दशावमेधा घाट जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें