फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Long Weekend: आने वाला है लॉन्ग वीकेंड, परिवार के साथ जाएं इन जगहों पर घूमने

Mon, 11 Aug 2025 05:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Long Weekend travel Tips: तीन दिन के लाॅन्ग वीकेंड ट्रिप पर घूमने के लिए यहां कुछ शानदार जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जो जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
वीकेंड पर कहां जाएं - फोटो : Adobe
Long Weekend travel Tips: अगर आप लंबे समय से घूमने का सोच रहे हैं लेकिन काम की वजह से समय नहीं मिल पाया, तो आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए परफेक्ट है। 15 अगस्त, शुक्रवार को सस्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है, अगले दिन 16 अगस्त शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी है और अगले दिन 17 अगस्त को रविवार है। तीन दिन की लगातार छुट्टी में आप न सिर्फ रिलैक्स कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ नई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस वर्ष तीन दिन के लाॅन्ग वीकेंड ट्रिप पर घूमने के लिए यहां कुछ शानदार जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जो जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए बेहतरीन जगहें हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा - फोटो : istock
मथुरा-वृंदावन

इस वीकेंड कृष्ण जन्माष्टमी है। ऐसे में तीन दिन की छुट्टी कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन में बिताएं। यहां मथुरा कारागार में जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल हों। अगले दिन वृंदावन और बरसाना की सैर करें। यहां तीन दिन की छुट्टी कैसे बीत जाएगी, पता भी नहीं चलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : instagram
अमृतसर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जलियांवाला बाग घूमने जा सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए नजदीकी हवाई अड्डा 12 किमी दूर अमृतसर एयरपोर्ट है। वहीं अमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग दो किमी दूर जलियांवाला बाग स्थित है, जहां आप ऑटो, रिक्शा या पैदल 10 से 15 मिनट में पहुंच सकते हैं। जलियांवाला बाग से 500 किमी दूर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर है। देशभक्ति की राह में निकलें तो स्वर्ण मंदिर भी यात्रा भी कर सकते हैं। 

4 of 5
ऋषिकेश - फोटो : Freepik
ऋषिकेश, उत्तराखंड

उत्तराखंड का ऋषिकेश वीकेंड ट्रिप के लिए सबसे सस्ता और बेहतरीन विकल्प है। ऋषिकेश में आध्यात्मिक और एडवेंचर अनुभव का मेल मिलता है। यहां आप गंगा किनारे शांत माहौल में वक्त बिता सकते हैं। यहां कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। तीन दिन की छुट्टी ऋषिकेश में यादगार बन जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिछोला लेक उदयपुर - फोटो : Adobe

उदयपुर, राजस्थान 

राजस्थान का उदयपुर खूबसूरत झीलों का शहर है। यह शहर रोमांटिक और फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट है। उदयपुर में कई घूमने की जगहे हैं, जैसे सिटी पैलेस, पिछोला झील, जगदीश मंदिर, बागोर की हवेली। यहां खरीदारी की लुत्फ उठा सकते हैं। लजीज राजस्थानी व्यंजनों का स्वदा चख सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें