Family Travel Tips for Visiting Mathura: यदि आप भी इस जन्माष्टमी अपने घर-परिवार के साथ मथुरा जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
Family Travel Tips for Visiting Mathura: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा की यात्रा हर श्रद्धालु के लिए बेहद खास होती है, लेकिन जब आप इस आध्यात्मिक सफर पर बच्चों और बुज़ुर्गों के साथ निकलते हैं, तो ये अनुभव और भी भावनात्मक और समर्पणपूर्ण बन जाता है।
श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में इस दिन विशेष आयोजन, झांकियां, भजन-कीर्तन और शोभायात्राएं होती हैं, जहां भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर बच्चों और बुज़ुर्गों की सुरक्षा, सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
छोटी-छोटी तैयारियां न सिर्फ यात्रा को आसान बनाती हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करती हैं कि हर कोई बिना किसी परेशानी के इस पर्व का पूरा आनंद ले सके। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मथुरा की जन्माष्टमी यात्रा पर किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी यात्रा स्मरणीय और सुखद बन सके।
विज्ञापन
2 of 7
यात्रा की योजना पहले से बनाएं
- फोटो : freepik
यात्रा की योजना पहले से बनाएं
इस बात का ध्यान रखें कि जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में काफी भीड़ होती है। ऐसे में जाने से पहले पूरी योजना बना लें। जन्माष्टमी के आसपास मथुरा में भारी भीड़ होती है, इसलिए होटल, वाहन और दर्शन की व्यवस्था कम से कम अभी से कर लें। इसके लिए आप ऑनलाइन बुकिंग का सहारा लें और मंदिरों के दर्शन समय की जानकारी पहले ही प्राप्त करें।
विज्ञापन
3 of 7
बच्चों और बुज़ुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखें
- फोटो : freepic
बच्चों और बुज़ुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखें
बच्चों और बुजुर्गों के साथ जा रहे हैं तो उनके लिए हमेशा दूध, बिस्किट, हल्का खाना, दवाएं और आरामदायक कपड़े साथ रखें। इसके साथ बुज़ुर्गों के लिए जरूरी दवाइयां, छड़ी, चलने के लिए सहारा, पानी और आरामदायक चप्पल जरूर साथ रखें।
4 of 7
भीड़ से बचाव के उपाय करें
- फोटो : AI
भीड़ से बचाव के उपाय करें
ध्यान रखें कि भीड़ बच्चों का हाथ न छोड़ें, उनके गले में पहचान पत्र या आपकी जानकारी वाली चिट लगाएं। कोशिश करें कि अगर भीड़ ज्यादा है तो बुज़ुर्गों को अधिक भीड़ वाली जगहों पर न ले जाएं, क्योंकि अक्सर भीड़ में काफी परेशानी हो जाती है। सुबह जल्दी या दोपहर का समय दर्शन के लिए बेहतर होता है।
विज्ञापन
5 of 7
खान-पान का विशेष ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock photos
खान-पान का विशेष ध्यान रखें
बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा बाहर का तला-भुना भोजन न दें। बेहतर है कि घर से कुछ सूखा और हल्का खाना पैक करके ले जाएं। इसके साथ-साथ सड़क किनारे के खाने से बचें। भले ही घूमने गए हैं लेकिन फिर भी बुज़ुर्गों और बच्चों को ज्यादा बाहर का हैवी भोजन न करने दें।।
विज्ञापन
6 of 7
कपड़े और फुटवियर आरामदायक रखें
- फोटो : instagram
कपड़े और फुटवियर आरामदायक रखें
कई बार भीड़ की वजह से ट्रांसपोर्ट मिलने में दिक्कत होती है। इसलिए आरामदायक कपड़े और फुटवियर ही पहनें, जिसे पहनकर ज्यादा चल सकें। जैसे कि महिलाओं के लिए सादा सूती साड़ी या सलवार-कुर्ता, पुरुषों के लिए हल्के कुर्ते-पाजामे सही रहेंगे। वहीं बच्चों के साथ भी ऐसा ही करें। फुटवियर वही पहनें, जिसमें आप आरामदायक रहते हों।
स्थानीय नियमों और पुलिस निर्देशों का पालन करें
- फोटो : Adobe Stock
स्थानीय नियमों और पुलिस निर्देशों का पालन करें
मंदिरों और शहर में पुलिस की गाइडलाइंस का पालन करें। प्रशासन की तरफ से समय-समय पर दी जाने वाली एडवाइजरी को पढ़ें, विशेषकर भीड़ नियंत्रण और प्रवेश मार्गों को लेकर। ऐसा करने से आप भीड़ में फंसने से बचे रहेंगे।