Unsafe Places for Children in Monsoon: बारिश के मौसम में लोग अक्सर अपने परिवारों के साथ घूमने जाते है। कहीं जाने से पहले आप ऐसी जगहों के बारे में जान लें, जहां बच्चों को लेकर जाना काफी असुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
मानसून में छोटे बच्चों के साथ किन जगहों पर जाना सेफ नहीं
- फोटो : Adobe stock
Unsafe Places for Children in Monsoon: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडक और हरियाली लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के लिए कई तरह की बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा देता है। ये मौसम आते ही लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका ढूंढते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये मौसम घूमने के लिए सबसे परफेक्ट होता है, इसीलिए लोग छुट्टी मिलते ही घूमने का प्लान बना लेते हैं।
बड़ों के घूमने जाने में तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती है, लेकिन अगर आप छोटे बच्चों के साथ मानसून में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि किन जगहों पर जाना सेफ नहीं है। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका बच्चा हर जगह पर सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
पहाड़ी इलाकों में
- फोटो : Instagram
पहाड़ी इलाकों में
बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों में पहले तो काफी लैंडस्लाइड का खतरा रहता है। इसके अलावा सभी जगह काफी फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में यदि आप अपने बच्चों को लेकर ऐसी जगह जाएंगे तो उन्हें थोड़ा भी पैदल चलने में काफी दिक्कत होगी। छोटे बच्चों के लिए पहाड़ी इलाकों में इस वक्त का मौसम काफी खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से उन्हें ठंडी और नम हवा से सर्दी-खांसी व निमोनिया का खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
समुद्री इलाकों में
- फोटो : Instagram
समुद्री इलाकों में
अक्सर हम बच्चों के साथ बीच पर जाने का प्लान भी बना लेते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में बीच पर जाने से बचें। ध्यान रखें कि इस मौसम में समुद्र की लहरें काफी ज्यादा उग्र हो जाती हैं। बड़ी बात ये है कि ये लहरें अचानक से आती हैं। ऐसे में बीच के आस-पास काफी फिसलन हो सकती है। जिस कारण ऐसे में बीच पर बच्चे खुलकर खेल भी नहीं पाएंगे। कई बार तो बीच पर जीव-जंतु भी निकल आते हैं, जो बच्चे के लिए खतरा हैं।
4 of 6
जंगल सफारी
- फोटो : social media
जंगल सफारी
मानसून के मौसम में बच्चों के साथ जिम कॉर्बेट, सतपुड़ा, काजीरंगा के जंगलों जैसी जगहों पर जाने से बचें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बारिश में पगडंडियां फिसलन भरी हो जाती हैं, जिसमें गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा इस मौसम में कीचड़, कीड़े-मकोड़े और मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ जाता है, इसलिए इससे बचने के लिए जंगल सफारी में जाने से बचें।
विज्ञापन
5 of 6
झरनों के पास
- फोटो : instagram
झरनों के पास
बारिश के मौसम में अक्सर झरनों का बहाव काफी तेज हो जाता है। इससे मिट्टी खिसकने की आशंका रहती है। कई बार तो झरने के पानी में बड़े-बड़े पत्थर भी बहकर आने लगते हैं। ऐसे में बच्चों के लिए ये खतरनाक हो सकता है। पानी में गिरने या बहने का खतरा बच्चों के लिए बहुत गंभीर होता है। इसलिए बच्चों को झरनों के पास लेकर जाने से बचें।
बारिश के मौसम में अपने बच्चों को कैंपिग में लेकर जाने से बचें। दरअसल, बारिश में टेंट गीले हो जाते हैं, और कीचड़, नमी से बच्चों को असुविधा होती है। इसके साथ-साथ स्लीपिंग बैग्स, कपड़े और खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में बड़े लोग तो एडजस्ट कर लेते हैं, लेकिन बच्चों को इसकी वजह से काफी दिक्कत का सामना होता है।