तीर्थ स्थलों को विकसित किया जाएगा।
- फोटो : istock
किन पर्यटन स्थलों को बढ़ावा
स्वदेश दर्शन योजना में जिन सर्किटों की फिलहाल पहचान की गई, उस में बौद्ध तीर्थ स्थल, 5 राज्यों के 12 डेस्टिनेशन पर कृष्ण तीर्थ स्थल, रामायण सर्किट यानी भगवान राम से संबंधित पर्यटन स्थल, प्राचीन सूफी परंपरा को कायम रखने वाले पर्यटन स्थल, जैन तीर्थ स्थल, आध्यात्मिक सर्किट जिसमें सात राज्य शामिल हैं आदि को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा नार्थ ईस्ट सर्किट, इको सर्किट, ट्राइबल सर्किट, हेरिटेज सर्किट, वाइल्ड लाइफ सर्किट के संभावित पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधा देकर पर्यटन के लिए बढ़ावा दिया जाएगा।