भूटान
भूटान ट्रेकिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का मजा लेने के लिए शानदार जगह है। भारत का पड़ोसी देश होने के नाते यहां पहुंचना सबसे आसान है। हवाई या सड़क मार्ग से भूटान पहुँच सकते हैं। आप भूटान में टाइगर नेस्ट, हा वैली, पुनाखा जोंग, दोचुला पास और बुद्ध प्रतिमा घूम सकते हैं। टाइगर नेस्ट तो दुर्गम पहाड़ियों के कोने पर बना बौद्ध मठों का एक समूह है, वहीं हा वैली कुदरत के दिलकश नजारों से भरपूर है।