Budget-Friendly Destinations: जनवरी सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड देखने को मिलती है और कुछ जगहों पर तो काफी बर्फबारी भी होती है। लोग सर्दियों में विदेशी नजारों जैसी बर्फबारी देखने के लिए लद्दाख और कश्मीर जैसी जगहों पर जाते हैं। हालांकि इन जगहों की ट्रिप बजट से बाहर जा सकती है। यहां घूमने के लिए अधिक पैसे व्यय करने पड़ सकते हैं। हालांकि भारत में ऐसी जगह भी हैं जहां आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं और विदेशी नजारों को भी महसूस कर सकते हैं, वो भी बहुत कम पैसों में।
जनवरी के महीने में बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सस्ते पैकेज बुक कर सकते हैं। महज 5000 रुपये जेब में रखें और भारत की उन खूबसूरत जगहों पर सफर के लिए जाएं, जहां इस महीने में बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। 5000 रुपये के बजट में यात्रा, ठहरने और खाने का प्रबंधन करके एक शानदार ट्रिप संभव है। आइए जानते हैं कि कम पैसों में इस महीने बर्फबारी देखने के लिए कहां जा सकते हैं।