फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mountain Travel: सर्दियों में पार्टनर के साथ जा रहे हैं हिल स्टेशन, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 03 Jan 2025 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने पार्टनर  के साथ पहली बार पहाड़ों की सैर करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें ताकि सफर का मजा खराब न हो और आप दोनों अच्छा वक्त बिता सकें।
 
विज्ञापन
1 of 6
कपल ट्रैवल - फोटो : instagram
Mountain Trip With Partner :  सर्दियों का मौसम और नए साल का जश्न, ये दोनों मौके कपल के साथ वक्त बिताने के लिए बेहतरीन समय होता है। लोग अपने पार्टनर के साथ कुछ खास और रोमांटिक पल बिताना पसंद करते हैं, इसके लिए घूमने जाना चाहते हैं। इस मौसम में सफर के लिए अधिकतर लोगों की पहली पसंद हिल स्टेशन होती है। सर्दियों में बर्फबारी और ठंडी हवाओं के बीच पहाड़ों पर अपने पार्टनर संग घूमने का मजा अलग ही होता है। पहाड़ों वाली ट्रिप कपल को शानदार अनुभव कराती है।

हालांकि अगर आप अपने पार्टनर  के साथ पहली बार पहाड़ों की सैर करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें ताकि सफर का मजा खराब न हो और आप दोनों अच्छा वक्त बिता सकें।
 
विज्ञापन

2 of 6
कार सिकनेस पर ध्यान दें - फोटो : iStock
कार सिकनेस पर ध्यान दें

अगर आप बस से हिल स्टेशन की सैर पर जा रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि कहीं आपके पार्टनर को कार सिकनेस तो नहीं। पहाड़ों के रास्ते घुमावदार और संकरी सड़कें होती हैं। ऐसे में जिन लोगों को कार सिकनेस होती है, उन्हें सड़क मार्ग से पहाड़ों की यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचने के लिए दवा, संतरे या नींबू लेकर चलें। ये उल्टी रोकने के लिए इस्तेमाल में आ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
स्थानीय परिवहन का चयन - फोटो : संवाद
स्थानीय परिवहन का चयन

बजट में पहाड़ों की यात्रा करने के लिए कपल स्कूटी रेंट पर लेकर घूमना पसंद करते हैं। अगर आप  पहली बार यात्रा कर रहे हैं तो स्कूटी रेंट पर लेने से बचें। पहाड़ी और घुमावदार रास्तों में स्कूटी चलाना मुश्किल हो सकता है। हिल स्टेशन पर आप कैब या स्थानीय साधन से यात्रा करें।

4 of 6
तस्वीरें क्लिक कराते समय बरतें सावधानियां - फोटो : freepik
तस्वीरें क्लिक कराते समय बरतें सावधानियां

जब लोग सफर पर जाते हैं तो वह उन वादियों की खूबसूरती में खो जाते हैं। नजारों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए वह तस्वीरें क्लिक करते हैं। हालांकि इस उत्सुकता में वह दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। उन्हें पहाड़ी के किनारों पर जाकर तस्वीर नहीं क्लिक करानी चाहिए। हिल स्टेशनों पर सुरक्षित जगहों पर ही जाएं। पीक सीजन होने के कारण भीड़भाड़ बढ़ जाती है जहां धक्का मुक्की होने की संभावना भी बनी रहती हैं। इस सब से दूर रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन

5 of 6
आउटर में न लें होटल - फोटो : Adobe Stock
आउटर में न लें होटल

पहाड़ों की ट्रिप के दौरान घनी आबादी से दूर होटल न लें। आउटर में होटल में कमरे सस्ते मिल जाते हैं। कम बजट में चक्कर में पहाड़ों पर किसी सूनसान जगह पर होटल लेना असुरक्षित हो सकता है। साथ ही कई तरह की सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौसम के अनुरूप कपड़ें - फोटो : instagram
मौसम के अनुरूप कपड़ें

कपल भी पहाड़ों या बर्फीली वादियों में फिल्मों के हीरो-हीरोइन की तरह फोटोशूट कराने के चक्कर में कपड़ों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में बीमार पड़ सकते हैं। उन्हें पहाड़ों पर मौसम व तापमान  को ध्यान में रखते हुए मोटे कपड़े लेकर जाना चाहिए ताकि सर्दी से बच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें