फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: नवरात्रि में जा रहे हैं मां वैष्णो के धाम तो इन बातों का ध्यान रखें, आसानी से हो जाएंगे दर्शन

Sun, 23 Mar 2025 01:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप इस बार चैत्र की नवरात्रि में मां वैष्णों के धाम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इससे आपको माता रानी के दर्शन करना आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि में जा रहे हैं मां वैष्णो के धाम तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
Travel Tips: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो जाएगा। माता रानी के ये नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ दिनों में लोग मां के नौ स्वरूपों की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं। बहुत से लोग मां के दर्शन को मंदिर भी जाते हैं। आप चाहें तो इस बार चैत्र नवरात्रि में मां वैष्णों धाम के दर्शन करने जा सकते हैं।

यदि आपका ऐसा कुछ प्लान है तो योजना बनाते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। दरअसल, माता रानी के इस स्वरूप के दर्शन के लिए आपको 13 किमी की कठिन चढ़ाई करनी पड़ती है, क्योंकि माता रानी का ये मंदिर त्रिकुटा पर्वत की ऊंचाईयों पर स्थित है। ऐसे में यदि आप सही तरह से प्लानिंग करने मां के दर्शन को नहीं जाएंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन या बस टिकट पहले से करा लें - फोटो : amar ujala
ट्रेन या बस टिकट पहले से करा लें

चैत्र नवरात्रि में मां वैष्णों के धाम काफी ज्यादा भीड़ जाती है। ऐसे में यदि आप पहले से टिकट बुक कराकर नहीं रखेंगे तो इससे आपको आखिरी समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। टिकट होने से आपकी यात्रा आसान हो जाएगी और आपको भटकना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है जरूरी - फोटो : AdobeStock
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन है जरूरी

माता रानी के दरबार में जाने से पहले ही अपने नाम की पर्ची कटा लें। इसके लिए आप पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। यदि आप वहां जाकर रजिस्ट्रेशन कराएंगे तो हो सकता है भीड़ की वजह से आपको लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़े। इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करा लें और अपना समय बचाएं। 

4 of 6
इन चीजों की एडवांस बुकिंग भी है जरूरी - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ
इन चीजों की एडवांस बुकिंग भी है जरूरी

यदि आप पैदल यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं तो फिर हेलीकॉप्टर सेवा या टट्टू/पालकी बुकिंग भी पहले से ही करा लें। वहां जाकर बुकिंग कराने का सोचेंगे तो हो सकता है कि आपको इसका लाभ न मिले, क्योंकि नवरात्रि के समय लाखों की तादाद में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन को पहुंचते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मेडिकल किट और गर्म कपड़े साथ रखें - फोटो : Freepik.com
मेडिकल किट और गर्म कपड़े साथ रखें

मार्च के महीने में गर्मी पड़ने लगी है, लेकिन वैष्णों माता के धाम में आपको सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने साथ गर्म कपड़े और मेडिकल किट साथ रखें, ताकि अगर तबियत खराब हो तो आपको कहीं भी भटकना न पड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्का सामान रखें साथ - फोटो : AdobeStock
हल्का सामान रखें साथ

माता रानी के दर्शन पाने के लिए आपको काफी चढ़ाई करनी पड़ती है। ऐसे में आरामदायक जूते पहनें, क्योंकि आपको 12-14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी होगी। यदि रात का समय है तो एक टॉर्च को भी साथ रखें, ताकि कहीं भी अंधेरे में आप टॉर्च जला सकें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें