Dussehra Travel Tips: इस साल 4 अक्टूबर 2022 को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा के दिन अयोध्या के राजा श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को आजाद कराया था। रावण बहुत शक्तिशाली राजा, महाविद्वान और भगवान शिव का परम भक्त था। रावण को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कहते हैं कि वह परम ज्ञानी थे। उन्हें ज्ञान था कि अयोध्या के राजकुमार श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। ऐसे में अपने और अपने पूरे कुल को मोक्ष प्राप्ति के लिए ही उन्होंने माता सीता का हरण किया और श्रीराम से युद्ध किया। यही वजह है कि कई जगहों पर रावण की भी पूजा होती है। लंका जो कि अब भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका है, वहां रावण से जुड़ी कई ऐसी ऐतिहासिक और प्राचीन जगहें हैं, जो आप रामायण काल में ले जाएंगी। अगर इस दशहरा के मौके पर आप किसी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो श्रीलंका की सैर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि श्रीलंका में कौन सी जगह घूमने लायक है और उसके लिए कितना खर्च आ सकता है।