2025 के लिए शानदार जगहें
- फोटो : Instagram
गोवा
शानदार समुद्र तट, समृद्ध पुर्तगाली संस्कृति और जीवंत नाइटलाइफ़ के कारण गोवा साल भर घूमने लायक जगह है। साल 2025 में भी गोवा भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनी रह सकती है। वैसे गोवा घूमना का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी का है। इस दौरान आप पणजी, कैंडोलिम, कलंगुट, अरम्बोल, अगोंडा, बागा, वागाटोर, कोल्वा, पालोलेम और वर्का की खोज करें। समुद्र तट पर मौज-मस्ती करें, सर्फिंग करें, कयाकिंग या स्कूबा डाइविंग का भी मजा लें।