Best Places to Visit in North East: जब बात भारत की अनछुई खूबसूरती की होती है तो नॉर्थ ईस्ट इंडिया एक ऐसा क्षेत्र है, जो हर ट्रैवलर की बकेट लिस्ट में होना चाहिए। पहाड़, झरने, घाटियां, जनजातीय संस्कृति और शांति ये सब कुछ यहां एक साथ मिलते हैं।नॉर्थ ईस्ट इंडिया एक ऐसा खजाना है, जहां हर कोने में प्रकृति मुस्कुराती है और हर घाटी में शांति बसती है। पूर्वोत्तर भारत की कुछ जगहों के दृश्य किसी विदेशी नजारों से लगते हैं। यहां आपको स्विट्जरलैंड, स्काॅटलैंड और कनाडा का अनुभव मिल सकता है।
अगर आप विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो पूर्वोत्तर भारत के उन क्षेत्रों की सैर करें, जहां का नजारा स्वर्ग से कम नहीं लगता। इस बार भीड़ से दूर एक सुकूनभरी जगह की तलाश में नॉर्थ ईस्ट के इन पर्यटन स्थलों की सैर पर जा सकते हैं।