Sri Lanka Tour Package : भारत का नजदीकी देश श्रीलंका अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और समुद्री तटों के कारण पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। विदेश यात्रा का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए श्रीलंका एक ऐसा देश है, जहां कम बजट में यात्री घूम सकते हैं। श्रीलंका हर पर्यटक के लिए खूबसूरत समुद्र तट, हरियाली से भरे पहाड़, प्राचीन मंदिर और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने का मौका देता है। पर्यटकों के लिए यह स्थल एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। अगर आप चाहते हैं कि सीमित बजट में एक खूबसूरत, शांत और इंटरनेशनल डेस्टिनेशन पर ट्रिप हो तो श्रीलंका एक परफेक्ट विकल्प है। केवल चार दिन में आप बीच, पहाड़, संस्कृति और भोजन सब कुछ अनुभव कर सकते हैं। अगर आप चार दिन की श्रीलंका ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो यहां जानिए पूरा खर्च, घूमने की जगहें और बेस्ट प्लानिंग टिप्स।