ramtek temple
- फोटो : facebook/वैभवशाली वऱ्हाड
दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर ये रामटेक मंदिर स्थित है। ये मंदिर भगवान श्रीराम का है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि जब राम जी वनवास पर थे, तब माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ उन्होंने इस जगह पर चार महीने तक समय बिताया था। यही नहीं, यहां माता सीता ने पहली रसोई भी बनाई थी, जहां से उन्होंने खाना बनाकर स्थानीय ऋषियों को भोजना कराया था। इस बात का वर्णन पद्मपुराण में भी मिलता है।