जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं, वे हमेशा ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं जहां वे अपना अच्छा समय बिता सके। लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने पर्यटकों को लंबे समय तक घर में ही कैद कर दिया। हालांकि, इस वायरस से बचने के लिए ये जरूरी था। लेकिन अब देश में कोरोना के केसों में कमी देखी जा रही है। ऐसे में फिर से राज्यों ने अपने-अपने वहां लॉकडाउन के दौरान लगी पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया है। इसलिए अब पर्यटक भी अपनी पसंदीदा जगहों पर पहुंच रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की तरफ काफी पर्यटक जा रहे हैं, और अपनी लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश काफी खूबसूरत है, और हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ जगह बताने जा रहे हैं। जहां आप यहां घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।