हर साल भारत में देश-विदेश से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिसमें से काफी ज्यादा लोग पहाड़ों की तरफ रूख करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ों पर लोगों को घूमना, समय बिताना, प्रकृति के अद्भुत नजारों को देखना आदि काफी अच्छा लगता है। जहां कई लोग अपने ग्रुप में या अपने खास दोस्तों संग पहाड़ों पर घूमना पसंद करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को अकेले टूर पर जाना काफी पसंद होता है। हालांकि, कुछ लोग अपने पार्टनर संग नई-नई जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। कपल के लिए पहाड़ों पर घूमना भी काफी अच्छा होता है, साथ ही इस पल को वे रोमांटिक पल में भी बदल सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर संग कहीं घूमने के बारे में सोच रहे हैं, और अब तक जगह को लेकर उलझन में हैं। तो हम आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने पार्टनर संग घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खूबसूरत और दिल जीतने वाली जगहों के बारे में।