भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां हर साल काफी संख्या में देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। लोग अपने दोस्तों, अपने पार्टनर या अपने परिवार संग घूमने का प्लान बनाते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से पर्यटकों को भी बाकी लोगों की तरह घर पर ही रहना पड़ा था। लेकिन अब जब देश अनलॉक की तरफ बढ़ चुका है, तो ऐसे में फिर से लोग घूमने के लिए निकल पड़े हैं। वहीं, घूमने वाले शौकीन लोगों की पहली पसंद पहाड़ ही होते हैं। वे हिल स्टेशन पर जाना, वहां समय बिताना और वहां नई-नई जगहों को देखना पसंद करते हैं। लेकिन जब हम घूमने जाते हैं, तो हम कई जरूरी चीजों को भूल जाते हैं जिसकी वजह से हमें फिर पहाड़ों पर दिक्कतें होती हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको अपने साथ ले जाना चाहिए।