फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत की खूबसूरती से होना चाहते हैं रूबरू, तो इस बार बना सकते हैं यहां का प्लान

Mon, 03 May 2021 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब भी बात घूमने की आती है, तो लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं जहां वो सुकून के पल बिता सकें, जहां वो अपनी छुट्टियों को अच्छे से एंजॉय कर सकें, जहां वो नई चीजों को देख सकें, जहां उन्हें घूमने के लिए काफी अच्छी जगह मिलें, जहां उन्हें स्वादिष्ट भोजन का स्वाद मिलें आदि। ऐसे में अगर आप भी इन सब चीजों की तलाश में हैं, तो आपके लिए दक्षिण भारत की कुछ जगह हैं, जो घूमने के लिए बिल्कुल सही हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं दक्षिण भारत की इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
तमिलनाडु का कोडईकनाल एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। - फोटो : Pixabay
कोडाईकनाल
  • कोडाईकनाल दक्षिण भारत की ऐसी जगह है, जहां कपल हनीमून के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि ये काफी प्यारी जगह है। यही नहीं, ये जगह अकेले या फिर दोस्तों संग घूमने के लिए भी बिल्कुल सही जगह है। यहां की सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां आप सुंदरता के बीच समय गुजार सकते हैं और साथ में कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
puducherry - फोटो : istock
पुडुचेरी
  • आप पुडुचेरी घूमने जा सकते हैं। यहां आपको सुंदर और मन को मोह लेने वाले बीच, मंदिर, ऑरोविले आश्रम और अच्छे कैफेज मिल जाएंगे। यहां के आश्रम में आप तमिल और फ्रेंच की संस्कृति का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही यहां का जिंजी फोर्ट भी घूमने का लिहाज से काफी सही है, और कांचीपुरम चिदबंरम के मंदिर भी आप जा सकते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

4 of 5
Vagamon kerala - फोटो : istock
वागामोन
  • केरल में स्थित वागामोन एक हिल स्टेशन है, जो अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको ऊंची-ऊंची पहाड़ी, मनमोहक आबोहवा के साथ ही शांत वातावरण भी मिल जाएगा। ये जगह समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां गर्मियों में जाने का बिल्कुल सही समय है। यहां आप ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग और रॉक क्लाइबिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gokarna beach - फोटो : istock
गोकर्ण
  • कर्नाटक के गोकर्ण जाना भी आपके लिए काफी सही हो सकता है। अगर आप बीच पर समय गुजारना चाहते हैं, और यहां मजे करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जगह काफी सही है। यहां आपको ऐतिहासिक मंदिरों के साथ ही काफी अच्छे बीच मिल जाएंगे। वहीं, यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं, और यहां आप महाबलेश्वर जैसे पवित्र स्थलों पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें