फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeymoon Destinations: 2026 के टॉप 5 हनीमून डेस्टिनेशन, जिन्हें कपल सबसे ज्यादा बुक कर रहे हैं!

Fri, 28 Nov 2025 11:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honeymoon Destinations 2026: यहां आपके लिए टाॅप ट्रेंडिंग हनीमून डेस्टिनेशन 2026 की पूरी लिस्ट दी गई है, कीमतों के साथ ताकि प्लानिंग आसान हो जाए।
विज्ञापन
1 of 6
कपल्स की पसंदीदा जगहें - फोटो : Amar Ujala
Honeymoon Destinations 2026: शादी के बाद हनीमून हर कपल के लिए सबसे खास और यादगार समय होता है। यही वजह है कि सही डेस्टिनेशन चुनना बेहद जरूरी है। हनीमून के लिए अधिकतर कपल्स ऐसी जगह का चयन करना चाहते हैं, जहां रोमांस, खूबसूरत नज़ारे, निजी पल और शानदार अनुभव सबकुछ एक साथ मिले।

इन कपल्स की इस वेडिंग सीजन में शादी हो रही है, उन्हें अभी से अपने लिए हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव कर लेना चाहिए। साथ ही 2026 के ट्रेडिंग हनीमून डेस्टिनेशन की बुकिंग करा लेनी चाहिए। इस लेख में आपको कपल्स के लिए दुनियाभर के बेस्ट हनीमून स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जो 2026 में सबसे ज्यादा पसंद किए जा सकते हैं।

साथ ही ये भी जाव लें कि किस स्थल पर कपल्स को कितना खर्च करना पड़ सकता है, कौन सा हनीमून डेस्टिनेशन पैकेज कितना बजट फ्रेंडली होगा। यहां आपके लिए Top Trending Honeymoon Destinations 2026 की पूरी लिस्ट दी गई है, कीमतों के साथ ताकि प्लानिंग आसान हो जाए।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीलंका - फोटो : AdobeStock

श्रीलंका

शांत बीचेस और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच कपल्स रोमांटिक वक्त बिताना चाहते हैं तो श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं। श्रीलंका उन कपल्स के लिए परफ़ेक्ट है जो एक ही ट्रिप में बीच, जंगल, हिल स्टेशन और संस्कृति का मिश्रण चाहते हैं। यहां आप आकर्षण बेंटोटा और मिरिसा के रोमांटिक बीच, कैंडी की झीलें और मंदिर, एला के मनमोहक पर्वत और सफारी का अनुभव उठा सकते हैे। श्रीलंका हनीमून पैकेज पर लगभग 160000 प्रति कपल खर्च हो सकता है। साफ सुथरे बीच, बजट-फ्रेंडली होटल्स, आसान उड़ानें और वीजा ऑन अराइवल की सुविधा के साथ श्रीलंका हनीमून के लिए परफेक्ट कॉम्बो देता है।

विज्ञापन

3 of 6
मलेशिया - फोटो : Instagram

मलेशिया

मलेशिया में एडवेंचर और लग्ज़री का परफेक्ट मिश्रण मिलता है। मलेशिया हर साल कपल्स का फेवरेट विकल्प रहा है और 2026 में यह फिर ट्रेंड में है। मलेशिया में हनीमून पर जाना चाहते हैं तो पैकेज की कीमत लगभग 130000 रुपये प्रति कपल हो सकती है। मलेशिया में कुआलालंपुर की नाइटलाइफ को एन्जाॅय करने का मौका मिलता है। साथ ही आप पेट्रोनास टावर्स, लैंगकॉवी के रोमांटिक बीच, जेंटिंग हाइलैंड्स की कूल वादियं घूमने जा सकते हैं। यहां शाॅपिंग, खानपान और वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। यह सबसे बजट-फ्रेंडली इंटरनेशनल हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक है।

4 of 6
वियतनाम - फोटो : instagram

वियतनाम

वियतनाम नेचर लवर्स का स्वर्ग है।साल 2026 में वियतनाम एशिया का सबसे तेजी से उभरता हुई हनीमून डेस्टिनेशन बन सकता है। एशिया के सबसे सुंदर और पाॅकेट फ्रेंडली रोमांटिक डेस्टिनेशन में शामिल होना चाहते हैं तो वियतनाम का चयन कर सकते हैं। वियतनाम हनीमून डेस्टिनेशन का खर्च लगभग 170000 रुपये प्रति कपल हो सकता है। यहां आने वाले कपल्स हा लॉन्ग बे में कैंडल-लाइट क्रूज पर जा सकते हैं। दा नांग और होई एन की रोमांटिक सड़कों पर घूमने जा सकते हैं। निन्ह बिन्ह की झील और पहाड़ों के शानदार दृश्य देख सकते हैं और प्रीमियम कॉफ़ी कल्चर को करीब से जान सकते हैं।

विज्ञापन

5 of 6
IRCTC Bali Tour Package - फोटो : Istock

बाली

बाली इंडोनेशिया का रोमांटिक पैराडाइज है। यह हनीमून पर जाने वाले कपल्स का हमेशा सा फेवरेट रहा है। यहां कल्चर, रोमांस और लग्जरी का परफेक्ट मिश्रण मिलता है। बाली को अपने हनीमून के लिए चुन रहे हैं तो यहां उबुद के निजी पूल विला में ठहरें। कुटा और सेमिनायक नाइटलाइफ़ का लुत्फ उठाएं। बाली के झरनों के पास रोमांस को बढ़ाएं। बीच पर सूर्यास्त का नजारा देखें और यहीं समुद्र तट पर रोमांटिक डिनर डेट का लुत्फ उठाएं। बाली जाने की योजना बना रहे हैं तो 170000 प्रति कपल पैकेज पर खर्च हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माॅरीशस - फोटो : Instagram

मॉरीशस

लग्जरी हनीमून का नंबर 1 विकल्प मॉरीशस को कह सकते हैं। मॉरीशस दुनिया के सबसे प्रीमियम हनीमून डेस्टिनेशन्स में गिना जाता है। यहां के व्हाइट सैंड बीच, ब्लू लगूनंस और राॅयल ट्रीटमेंट आपके हनीमून को सुविधाजनक और मजेदार बना देंगे। मॉरीशस में मुख्य आकर्षण ग्रैंड बाई के बीच, उत्तरी द्वीप यात्रा, कैटामरैन क्रूज, कोरल रीफ्स में स्नॉर्कलिंग हैं। माॅरीशस में हनीमून के लिए कपल को लघभग 250000 रुपये पैकेज पर खर्च करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें