फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places to Visit in November: घूमने का मन है? नवंबर में भारत की ये जगहें हैं परफेक्ट ट्रिप डेस्टिनेशन!

Thu, 06 Nov 2025 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Places to Visit in November:  नवंबर में घूमने की सोच रहे हैं? जानिए भारत की बेहतरीन ट्रैवल जगहें जैसे ऋषिकेश, गोवा, मनाली, उदयपुर और मेघालय जैसी खूबसूरत डेस्टिनेशन जो ट्रिप को बनाएंगी यादगार।
विज्ञापन
1 of 7
नवंबर में कहां घूमने जाएं - फोटो : Freepik
Places to Visit in November : नवंबर का महीना सर्दियों की हल्की दस्तक लेकर आता है। न बहुत ठंड, न बहुत गर्मी मौसम सुहावना और सफर के लिए एकदम परफेक्ट होता है। चाहे आप पहाड़ों के दीवाने हों, समुद्र के प्रेमी या इतिहास के खोजी हर किसी के लिए कोई न कोई खास जगह है। नवंबर का महीना यात्रा के लिए भारत का सबसे सुंदर समय है। ऐसे में अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं, तो भारत के कुछ ऐसे खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं जो नवंबर में अपनी पूरी रौनक पर होते हैं। चलिए जानते हैं, इस नवंबर किन जगहों पर जाकर आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। तो बस बैग पैक कीजिए, मौसम का मजा लीजिए और यादगार ट्रिप पर निकल पड़िए।

 

विज्ञापन

2 of 7
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

ऋषिकेश, उत्तराखंड

अगर आप प्रकृति और अध्यात्म के साथ-साथ रोमांच भी चाहते हैं तो ऋषिकेश से बेहतर जगह नहीं है। नवंबर में यहां का मौसम बेहद सुखद रहता है। यात्रा पर जाएंं तो गंगा किनारे योग, रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैफे कल्चर का आनंद जरूर लें। साथ ही घूमने के लिए यहां मुख्य आकर्षण लक्ष्मण झूला, बीटल्स आश्रम और नीलकंठ महादेव मंदिर है। गंगा आरती में भी जरूर शामिल हों।

विज्ञापन

3 of 7
Canocona Beach Goa - फोटो : instagram

गोवा

नवंबर में गोवा का असली सीजन शुरू होता है। यह पार्टी और बीच वाइब्स का सीजन है। नवंबर गोवा में कम भीड़, ठंडा मौसम और बीच वॉटर एक्टिविटीज़ के लिए एकदम सही वक्त है। अगर आप गोवा जा रहे हैं तो बीच पार्टी, वाटर स्पोर्ट्स, फोर्ट अगुआड़ा, बागा बीच, और लोकल सीफूड का मजा लें।

4 of 7
अटल टनल मनाली - फोटो : instagram

मनाली, हिमाचल प्रदेश

नवंबर के आखिर में मनाली में बर्फ की हल्की परतें दिखने लगती हैं। बर्फ का शुरुआती एहसास महसूस करने के लिए मनाली की यात्रा जरूर करें। यहां के बर्फीले पहाड़, झरने और केफे आपको एक फिल्मी एहसास देंगे। मनाली यात्रा के दौरान रोहतांग पास, सोलंग वैली, वशिष्ठ मंदिर और मॉल रोड पर सैर का लुत्फ उठाएं।

विज्ञापन

5 of 7
उदयपुर - फोटो : Instagram

उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है, जो सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाता है। नवंबर में उदयपुर की झीलें, हवेलियां और सिटी पैलेस का नजारा कुछ और ही होता है। ठंडी शामें और अरावली पहाड़ियों का नज़ारा इसे परफेक्ट कपल डेस्टिनेशन बनाता है। यहां के मुख्य आकर्षण पिचोला झील बोट राइड, फतेहसागर झील, सिटी पैलेस और अंब्राई घाट कैफे हैं।

विज्ञापन

6 of 7
जैसलमेर - फोटो : Adobe

जैसलमेर, राजस्थान

रेगिस्तान में रोमांचक अनुभव लेने के लिए जैसलमेर की सैर करें। नवंबर में यहां का तापमान आरामदायक रहता है। थार डेजर्ट की सुनहरी रेत और हवेलियों का इतिहास हर यात्री को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां आप सैम सैंड ड्यून्स, डेजर्ट सफारी, जैन मंदिर और जैसलमेर किला भी देखने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram

वाराणसी, उत्तर प्रदेश

वाराणसी आस्था, संगीत और संस्कृति का संगम है। नवंबर में गंगा किनारे की ठंडी हवा माहौल को खुशनुमा बना देती है। यहां का आध्यात्मिक वातावरण सुकून देने वाला है। गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, घाट पर नाव की सवारी और स्थानीय बनारसी खानपान का स्वाद लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें