Famous Gurudwara In Delhi: आज गुरुनानक देव की जयंती है, जिसे सिख धर्म में गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग गुरुद्वारा या सिख तीर्थ स्थलों पर जाते हैं और कीर्तन भजन करते हैं। जगह जगह लंगर का आयोजन होता है। राजधानी दिल्ली में भी गुरुपर्व की गूंज सुनाई देती है। गुरु नानक जयंती के अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग जाता है। इस दिन राजधानी के गुरुद्वारे सुनहरे दीयों, फूलों और भक्ति के सुरों से जगमगा उठते हैं।
, सिख धर्म के पहले गुरु गुरु नानक देव जी ने समानता, करुणा और सत्य के मार्ग का संदेश दिया था। उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धालु देशभर से दिल्ली के प्रमुख गुरुद्वारों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के कुछ प्रमुख गुरुद्वारे जहां आप भी इस गुरुपर्व पर जा सकते हैं।