Offbeat Budget Friendly Places In Himachal Pradesh: किसी हिल स्टेशन पर घूमने की योजना बनाते ही सबसे पहले शिमला -मनाली का नाम याद आता है। हालांकि शिमला मनाली इतने अधिक लोकप्रिय स्थान हैं कि यहां लगभग सालभर पर्यटकों की भीड़ रहती है। ऐसे में पहाड़ी सुंदरता और प्राकृतिकता का आनंद शांत माहौल में ले पाना संभव नहीं होता। साथ ही इस स्थानों पर सफर का खर्च भी अन्य पर्यटन स्थलों की तुलना में महंगा होता है। लेकिन शिमला-मनाली जैसे नजारे कम पैसों और शांत माहौल के साथ भी मिल सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी आॅफबीट जगहें हैं, जहां आप 2000 रुपये के अंदर घूम सकते हैं।
अगर आप शिमला-मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों से हटकर शांत, सस्ती और खूबसूरत स्थलों पर घूमना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।