हम्पी उत्सव
- फोटो : instagram
हम्पी उत्सव में कैसे शामिल हों?
हम्पी उत्सव में भाग लेने के लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग तीनों तरीकों से पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग
हम्पी से करीबी हवाई अड्डा विद्यानगर एयरपोर्ट है, जो हम्पी से लगभग 40 किमी दूर स्थित है। यहां से कैब के जरिए हम्पी उत्सव में पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग
अगर आप रेल से हम्पी तक जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन होस्पेट जंक्शन है, जो हम्पी से लगभग 13 किमी की दूरी पर है।
सड़क मार्ग
हम्पी सड़क मार्ग से प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप बस, टैक्सी या निजी वाहन से भी महोत्सव तक पहुंच सकते हैं।
उत्सव के दौरान, स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष परिवहन सुविधाएं और पर्यटन सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।