फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की धरोहर हैं भारत की ये पांच खूबसूरत जगहें

Mon, 28 Oct 2019 07:28 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : विवेक निगम
भारत में ऐसे कई जगहें हैं जो वर्ल्ड हेरिटेज  की लिस्ट में शुमार है। लेकिन जब भी हम वर्ल्ड हेरिटेज की बात करते हैं तो हमारे जहन में केवल ताजमहल और खजुराहो के मंदिर का ही ख्याल आता है। भारत में करीब 36 जगह है जिनको वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया गया है। भले ही आज इनकी चमक थोडी़ फीकी पड़ गई हो लेकिन घूमने के मामले में यह आज भी काफी शानदार जगहों में से एक है। अगर आप भी भारत के वर्ल्ड हेरिटेज जगहों को देखना चाहते हैं तो आपके लिए यह पांच जगहें एक दम सही रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
कंचनजंगा नैशनल पार्क, सिक्किम 
सिक्कीम का कंचनजंगा नैशनल पार्क बेहद खूबसूरत है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह एक दम सही है। कंचनजंगा नैशनल पार्क बर्फ की ऊंचे-ऊंचे पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहां पर आपको विचित्र गुफाएं , बहती हुई नदी, जगंल देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
रानी की वाव, गुजरात 
रानी की वाव का निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। यह गुजरात के पाटण में स्थित है। रानी की वाव को पुरातत्व विभाग मे खुदाई के दौरान खोज निकाला था। यह जगह अपनी बावड़ियों और सुंदर-सुंदर कलाकृतियों के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां के कलाकृतियों को देखकर आपका मन इन कलाकृतियों में ही खो जाएगा। 

4 of 6
- फोटो : social media
लाल किला,आगरा का किला
आगर का किला भी अपनी बनावट के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इस किले का निर्माण  मुगलों द्वारा 16वीं शताब्दी में किया गया था। यह किला 94 एकड़ जमीन पर बना है। अब आप सोच लिजिए की यह किला कितना बड़ा होगा। इस किले में दो द्वार हैं,दिल्ली द्वार और लाहौर द्वार। इसी वजह से यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
हम्पी
प्राचीन एंव अद्भभुत मंदिर देखने का शौक है तो आपको तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित हम्पी शहर जाना चाहिए। यहां आपको ऐतिहासिक खंडहरों से घिरे कई भव्य मंदिर देखने को मिलेंगे। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की स्थिति भारत में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में हम्पी की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
भीमबेटका रॉक सेंटर, मध्य प्रदेश 
भीमबेटका रॉक सेंटर मध्यपाषाण युग की एक बेहतरीन धरोहर है। यहां पर आपको मध्यपाषाण युग की कई कलाकृति देखने को मिलेगी। यहां का आस-पास का इलाका भी यहां की कलाकृति के संसकृति से मेल खाता है। इसलिए मध्य प्रदेश जाएं तो भीमबेटका रॉक सेंटर जाना न भूलें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें