फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें, मिलेगा अद्भुत खूबसूरती का खजाना

Sat, 26 Oct 2019 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
शिमला, कुल्लू, मनाली या फिर लहराते समुद्र को देखने की चाह तो हर किसी को होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का हर एक कोना बेहद खूबसूरत है। और इस खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया है इंसानों ने। ऐसा ही एक राज्य है मध्य प्रदेश, जहां पर बहुत से खूबसूरत नजारे हैं जिन्हें  देखने के लिए लोग आते हैं। हांलाकि पहले यहां पर आने वाले सैलानियों की संख्या कुछ कम थी लेकिन पिछले साल से मध्य प्रदेश के टूरिज्म में तेजी से विकास हुआ है। तो अगर आप इस इस राज्य की खूबसूरती को देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं तो नवंबर का मौसम सबसे मुफीद है। तो चलिए जानें इस खूबसूरत राज्य में क्या है घूमने के लिए।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
उप्पेर झील
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे पुरानी मानव निर्मित झील बनी है जिसका नाम है उप्पेर या अपर झील। इसे बड़ा तालाब के नाम से भी जाना जाता है। कोलंस नदी के ऊपर बने बांध के नजदीक बनी ये झील भारत की कुछ चुनिंदा सुंदर झीलों में से एक है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
नेशनल पार्क
मध्य प्रदेश में बहुत सारे नेशनल पार्क है जिनमें आप जंगली जीवों को करीब से देख सकते हैं। इन नेशनल पार्क में से कान्हा नेशनल पार्क और बांधवगढ़ नेशनल पार्क अपने बढ़ते हुए टाइगर के कारण ज्यादा मशहूर हैं। इन नेशनल पार्क में बड़े ही आसानी से टाइगर को देखा जा सकता है। 


 

4 of 6
- फोटो : social media
भेड़ा घाट
मध्य प्रदेश की छिपी हुई खूबसूरती में से एक है भेड़ा घाट। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। सफेद संगमरमर के पहाड़ों को जब आप करीब से देखते हैं तो आंखों को इस अद्भुत नजारे पर यकीन ही नहीं होता है। पूरे देश में इस मार्बल रॉक से मार्बल सप्लाई किया जाता है। 8 किमी के एरिया में फैला ये पहाड़ा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इन पहाड़ों को करीब से देखने के लिए बोट राइड और केबल कार राइड की भी व्यवस्था की गई है। यहां पर केवल सफेद मार्बल ही नहीं बल्कि कुछ काले और कुछ रंग-बिरंगे मार्बल भी दिख जाते हैं। जिनको सूर्य की चमकती रोशनी में देखना दिलचस्प है। भेड़ाघाट जबलपुर से करीब 25 किमी दूर बसा एक छोटा सा जिला है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
धुआंधार झरना
भेड़ाघाट के करीब ही बना हुआ है यह बेहद खूबसूरत झरना। जिसे देखने के बाद शरीर में एक सिहरन सी मच जाती है। करीब 30 मीटर ऊंचाई से गिरते झरने को देखने के लिए केवल सैलानी ही नहीं बल्कि स्थानीय पर्यटक भी आते हैं। 30 मीटर की ऊंचाई से गिरते पानी का नजारा धुआं जैसा नजर आने के कारण ही इस झरने का नाम धुआंधार रखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
खजुराहो
मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा प्रसिद्ध किला है खजुराहो का किला। यूनेस्को की विश्व विरासत में शामिल ये मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर मंदिरों और किलों की दीवारों पर अनेक स्त्री एवं पुरुष की मूर्ति विभिन्न भावभंगिमाओं में उकेरी गई हैं। जिनको देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें