फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Road Trips During Monsoon: बारिश के मौसम में जा रहे रोड ट्रिप पर, तो ये जगहें हैं बेस्ट

Fri, 23 Jun 2023 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मानसून रोड ट्रिप - फोटो : istock
Top 5 Road Trips During Monsoon: घूमने का शौक रखने वाले अक्सर वीकेंड या दो दिन की छुट्टी मिलने पर ट्रिप पर जाने की योजना बना लेते हैं। कभी कभी युवा या ऑफिस कलीग बातों बातों में किसी ट्रिप को प्लान करते हैं और अचानक से सफर पर निकल पड़ते हैं। पहले ट्रिप प्लान नहीं की होती है, इसलिए वह बस या कार से ट्रैवल करते हैं। रोड ट्रिप पर जाना रोमांचक होता है और सुविधाजनक भी। आप रोड ट्रिप पर कहीं भी कभी भी जा सकते हैं। कम दूरी और कम समय के सफर के लिए रोड ट्रिप बेस्ट विकल्प है। लेकिन अगर आप मानसून में रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ती है। बस या कार से बारिश के मौसम में सफर पर जाने के लिए आपको ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां का रास्ता सुरक्षित हो और बारिश में सफर करना सुविधाजनक हो। अक्सर बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने या पत्थर खिसकने से रास्ते बंद हो जाते हैं। इसलिए अगर आप सफर पर निकल रहे हैं तो पहले जान लें कि मानसून में रोड ट्रिप के लिए कहां जाएं।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली से अल्मोड़ा की रोड ट्रिप - फोटो : travel
दिल्ली से अल्मोड़ा

वैसे तो मानसून में पहाड़ी इलाकों पर जाना खतरनाक हो सकता है लेकिन अगर आपको रास्तो की सही जानकारी हो और पहाड़ी क्षेत्र ही घूमने जाने का मन हो तो आप दिल्ली से अल्मोड़ा का सफर कर सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 370 किलोमीटर है। मानसून में यहां के रास्ते और हरियाली देखते ही बनती है। दिल्ली से अल्मोड़ा रोड ट्रिप पर आपको रास्ते में भीमताल, लैंसडाउन, कसारदेवी मंदिर आदि घूमने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
मुंबई से गोवा रोड ट्रिप - फोटो : pixa
मुंबई से गोवा

मानसून में लाॅन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो मुंबई से गोवा का सफर कर सकते हैं। मुंबई से गोवा के बीच की दूरी 590 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के मुंबई से गोवा के पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लग सकता है, हालांकि रास्ता स्मूद है। खूबसूरत नजारे और कई सारे फूड प्वाइंट्स से गुजरते हुए बारिश में यहां का सफर सुहाना बन जाएगा।

4 of 6
बेंगलुरु से कुर्ग रोड ट्रिप - फोटो : pixa
बेंगलुरु से कुर्ग

बारिश में लाॅन्ग ड्राइव का लुत्फ लेना हो और किसी अच्छी जगह का सफर करना हो तो बेंगलुरू से कूर्ग रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। बेंगलुरू से कुर्ग की दूरी लगभग 265 किलोमीटर है। यहां का रास्ता बारिश में सफर के लिए अच्छा और सुविधाजनक होने के साथ ही खूबसूरत नजारों से परिपूर्ण है।
विज्ञापन

5 of 6
दार्जिलिंग से गंगटोक की रोड ट्रिप - फोटो : Pixabay
दार्जिलिंग से गंगटोक

मानसून में दार्जिलिंग जाना बेस्ट विकल्प है। दार्जिलिंग और गंगटोक में इस मौसम में घूमने में मजा आ जाएगा। इसलिए बारिश में आप दार्जिलिंग से गंगटोक का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोनों के बीच की दूरी 100 किलोमीटर है। एनएच10 से आप चार घंटे का सफर तय करके आप दार्जिलिंग से गंगटोक की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उदयपुर से माउंट आबू रोड ट्रिप - फोटो : istock
उदयपुर से माउंट आबू

बारिश में सुरक्षित और मजेदार सफर के लिए आप राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर से माउंट आबू की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। उदयपुर झीलों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं माउंटआबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। मानसून में यहां का रास्ता अच्छा होता है। इस रूट पर शानदार सड़कों पर होते हुए आप माउंट आबू पहुंच जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें