फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा या अंडमान नहीं हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये पांच खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन

Fri, 15 Nov 2019 03:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
आजकल कपल्स शादी की तैयारियों के साथ ही हनीमून पर भी जाने की प्लानिंग करने लगते हैं। इसके लिए हर किसी की पसंद भी अलग-अलग होती है। कोई पहाड़ों पर जाना चाहता है तो कोई समुंदर की लहराती तरंगों को देखना पसंद करता है। अगर आप को बीच और समुद्र देखना अच्छा लगता है तो सबकी तरह गोवा या अंडमान द्वीप पर न जाकर कुछ अलग जगह जाइए। तो चलिए जानें कुछ चुनिंदा डेस्टिनेशन के बारे में जहां के खूबसूरत नजारों को देखकर हनीमून को यादगार बनाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
विशाखापत्तनम
हनीमून पर जाना चाहते हैं तो गोवा के अलावा भी भारत मेें बहुत से खूबसूरत बीच हैं जहां पर हनीमून को यादगार बनाया जा सकता है। जिनमें से एक है विशाखापत्तनम। यहां पर देखने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे हैं। विशाखापत्तनम में बना है चिंतापल्ली। जहां के नजारे बेहद सुंदर है। सर्दियों के मौसम में इस जगह की सुंदरता और बढ़ जाती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
तिरुवनंतपुरम
हनीमून पर जाना चाहते हैं तो तिरुवनंतपुरम एक बढ़िया डेस्टिनेशन है। इस खूबसूरत शहर में मंदिरों के साथ ही बहुत से सुंदर नजारे हैं। जिनमें झील, झरने, नदियां और बहुत सी सुंदर इमारते हैं। 

 

4 of 6
- फोटो : pixa
कोडाइकनाल
तमिलनाडु के इस छोटे से हिल स्टेशन को दक्षिण भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां पर बेहद सुंदर नजारे हैं। जिनको देखने के लिए हर साल बहुत से सैलानी आते हैं। कोडाइकनाल में देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं जिनमें कोडाइकनाल झील है जो डल झील का एहसास देती है। यहां बने पार्क में बहुत से अनोखे पेड़ हैं जिनमें से एक 160 साल पुराना यूकेलिप्टिस का पेड़ है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
पांडिचेरी
भारत के फ्रांस नाम से मशहूर इस खूबसूरत शहर में बहुत से बीच हैं। जिनकी सैर साथ में करना बेहद दिलचस्प होगा। पांडिचेरी के बीच बेहद शांत और साफ-सुथरे हैं। जिनको देखने के लिए आप जा सकत हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
अलेप्पी
अलेप्पी और अलपुझा नाम से मशहूर केरल का ये शहर बेहद खूबसूरत है। बैकवाटर, बीच और कैनाल के बीच आकर्षक फोटो लेने के लिए ये जगह बिल्कुल पर्फेक्ट है। यहां पर  बहुत से कपल हाउसबोट पर रोमांटिक सफर का मजा लेने आते हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें