फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया जयपुर घूमने का टाइम, देखते रह जाएंगे पिंक सिटी की खूबसूरती

Wed, 31 Oct 2018 12:27 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jaipur - फोटो : Instagram
विज्ञापन

रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर अगर आप अपने पार्टनर संग कहीं दूर जाना चाहते हैं तो जयपुर घूमने का यह बेस्ट टाइम है। सर्दियों की शुरुआत होते ही पिंक सिटी का मौसम भी काफी रोमांटिक हो जाता है तो ऐसे में आप अपने पार्टनर संग एक छोटे से रोमांटिक ट्रिप का प्लान तो कर ही सकते हैं। इसे घूमने के लिए आपको ज्यादा लंबे समय की जरूरत भी नहीं होगी। इसे आप सिर्फ दो दिन में पूरा एक्सप्लोर कर सकते हैं जिसके लिए आप इस ट्रिप को किसी भी वीकेंड पर प्लान कर लें। आइए जानते है इस शहर के बारे में कुछ खास बातें।

विज्ञापन

jaipur - फोटो : Instagram

भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर पार्टनर संग रोमांटिक ट्रिप पर जाएं जयपुर यह शहर अपनी रॉयलिटी और भव्य ऐतिहासिक इमारतों के लिए फेमस है। यहां देखने और घूमने के लिए बहुत सारे पुराने किले, महल और मंदिर है। जैसे आप आमेर का किला, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस, जल महल, हवा महल, जगत शिरोमणि मंदिर, अलबर्ट हॉल, गोविंद देवजी मंदिर और सिसोदिया रानी महल घूमने जा सकते हैं।

jaipur - फोटो : Instagram

इतना ही नहीं इन जगहों को देखने के साथ आप यहां से खरीदारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। जयपुर में आज भी पुरानी संस्कृति और कल्चर की झलक दिखाई देती है जिस वजह से यहां शॉपिंग करने का एक अलग ही मजा होता है।

jaipur - फोटो : Instagram

जयपुर घूमने का यह बिल्कुल सही समय है, क्योंकि नवंबर में यहां का तापमान 15 से 25 रहता है जिससे आप अपने पार्टनर के साथ इस सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं। आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ झील का आनंद ले सकते हैं। यहां का जलमहल बहुत खूबसूरत है।

jaipur - फोटो : Instagram
यह महल इतना खूबसूरत बना हुआ है जिसे दूर-दूर से टूरिस्ट भी देखने आते हैं। इस महल की खास बात यह है कि 5 मंजिल के इस महल की 4 मंजिल पानी के अंदर रहती है और सिर्फ एक मंजिल ही पानी के उपर नजर आती है। इस महल को देखने के लिए आपको नाव से जाना पड़ता है और इसके अंदर जाने के लिए 3 दरवाजे बनाए गए हैं।

jaipur - फोटो : Instagram
झील और किलों के अलावा आप यहां मंदिरों का भी भ्रमण कर सकते हैं। यहां गोविंद देव जी का मंदिर बहुत फेमस है। सिटी पैलेस के भीतर स्थित इस मंदिर में स्थापित भगवान कृष्ण की मूर्ति से जुड़ी एक कहानी है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह मूर्ति भगवान कृष्ण के चेहरे की प्रतिकृति है। इस मूर्ति को राजा जय सिंह खुद वृंदावन से लेकर आए थे और पुनस्थापित किया था।
विज्ञापन

jaipur - फोटो : Instagram

जयपुर में आप इन जगहों पर घूम सकते हैं
-आमेर किला  -जयगढ़ किला  -सिटी पैलेस  -हवा महल  -नाहरगढ़ किला  -जंतर मंतर  -जगत शिरोमणि मंदिर
-जल महल  -अलबर्ट हाॅल  -गोविंद देवजी मंदिर  -सिसोदिया रानी महल  -स्टेचू सर्किल

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें