जब बात घूमने की हो तो लोगों की पहली पसंद विदेश जाने की होती है, क्योंकि उनका मानना होता है कि ऐसी खूबसूरत जगह भारत में नही है। इसके लिए उन्हें अपनी जेब भी अच्छे से ढीली करनी पड़ती है, लेकिन वो गलत होते हैं। दरअसल, इन लोगों को भारत की सुंदरता के बारे में कुछ मालूम ही नहीं है।
अगर आप भी विदेश में जाकर वहां की सुंदरता का लुत्फ उठाने का इरादा बना रहे हैं तो इससे पहले आपको एक बार अपने देश की सुंदरता को निहारने की जरूरत है। आइए जानते हैं भारत की ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आपको लगेगा कि जैसे आप किसी विदेशी शहर घूमने आए है।