घूमने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है, लेकिन लोग अलग-अलग तरह की जगहों पर घूमने के शौकीन होते हैं। जैसे- कोई शांत सुकून वाली जगह पर समय बिताना पसंद करते हैं, तो कोई नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें ऐसी जगहों पर जाना काफी पसंद होता है जहां एडवेंचर हो, जहां की जगह खतरे से भरी हो। बात भी सही है, क्योंकि एडवेंचर वाली जगहों पर जाने का अपना अलग मजा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो एडवेंचर से भरी हुई हैं। शायद नहीं, तो चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।