फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में बना सकते हैं केरल का प्लान, काफी शांत और खूबसूरत हैं ये जगह

Fri, 16 Apr 2021 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां कई ऐतिहासिक जगह से लेकर हिल स्टेशन तक हैं, जहां हर साल काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसी ही एक जगह है केरल, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं, गर्मियों के मौसम में तो यहां पर्यटक खींचा चला आता है। अगर आप भीड़ वाली जगहों से अलग किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकें। तो चलिए आपको केरल की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप इस गर्मी में जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Thekkady - फोटो : istock
थेक्कड़ी
  • ये जगह पेरियार नेशनल पार्क के लिए जानी जाती है। भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है पेरियार नेशनल पार्क। यहां आपको कई तरह के जीव-जंतु देखने को मिल जाएंगे। ये पार्क सबसे ज्यादा बाघ और हाथियों के लिए जाना जाता है। यहां आप कई तरह के एडवेंचर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुन्नार, केरल - फोटो : Pixabay
मुन्नार
  • हर साल काफी संख्या में पर्यटक मुन्नार पहुंचते हैं। यहां आप ट्रैकिंग, वाइल्डलाइफ स्पॉटिंग और हाईकिंग जैसी कई एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके अलावा मुन्नार दक्षिण भारत का सबसे बड़ा चाय उगाने वाला क्षेत्र भी है। यहां आप चाय के बागानों को भी देख सकते हैं, जो आपकी यात्रा में अलग याद जोड़ सकते हैं।

4 of 5
Wayanad - फोटो : social media
वायनाड
  • अगर आप किसी शांति वाली जगह की तलाश में है, तो आपके लिए वायनाड काफी अच्छी जगह हो सकती है। यहां वनस्पतियों, घने जंगल और खूबसूरत पहाड़ियों की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। इसके अलावा यहां कई आयुर्वेदिक मालिश यानी स्पा की सेवा का भी आप आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kumarakom - फोटो : Facebook/Kerala Tourism
कुमारकोम
  • कुमारकोम जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है और हर साल यहां काफी संख्या में देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। यहां आप ऐतिहासिक स्मारक, मैंग्रोव जंगल और वॉटरफॉल ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां खजूर और नारियल के पेड़ भी काफी संख्या में हैं और ये दृश्य हर किसी को पसंद आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें