मुंबई से अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस में अधिक सामान ले जाने पर आपको टिकट के अलावा और ज्यादा पैसे देने होंगे। आईआरसीटीसी ने निर्णय लिया है कि तेजस में अतिरिक्त सामान ले जाने पर आपको अपनी जेब से ज्यादा पैसे देने होंगे। आपको बता दें कि तेजस पहली ऐसी ट्रेन है जिसने इस तरह का फैसला लिया है, अभी तक इस तरह का नियम फ्लाइट में ही था।