फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2020: पहाड़ की चोटी पर बसा है ये खूबसूरत होटल, दुनियाभर से यहां आते हैं टूरिस्ट

Fri, 14 Feb 2020 02:47 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दुनिया का सबसे खूबसूरत होटल - फोटो : इंस्टाग्राम
14 फरवरी यानी आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट हो रहा है। प्यार के इस दिन को लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैलेंटाइन डे कपल्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, ये ही वजह है कि इस दिन युवा बड़ी तादाद में अपने पार्टनर के साथ अपने पसंदीदा जगह पर घूमने जाते हैं। वो इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं। आइए वैलेंटाइन के इस अवसर पर ऐसी ही एक जगह के बारे में जानते हैं जहां पहाड़ की चोटी पर एक होटल बसा हुआ है, जहां से ऐसा लगता है कि स्वर्ग धरती पर उतर आया हो। दूर-दूर से टूरिस्ट इस जगह को घूमने के लिए आते हैं....

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पहाड़ की चोटी पर बसा हुआ यह होटल नार्वे में है। यह दुनिया का सबसे छोटा घर है, जहां से दिखने वाले प्रकृति के नजारे हर किसी का दिल जीत लेते हैं। यह होटल नार्वे के रिमोट इलाके में स्थिति है। इस होटल का नाम आर्कटिक पनाहगाह है, जो कि नार्वे के एक तट पर स्थित है।
 
विज्ञापन

3 of 4
Flight tour - फोटो : Pixabay
यह होटल पिछले छह सालों से यहां पर है और दूर-दूर से टूरिस्ट यहां आते हैं। बेहद छोटा यह घर साल 2014 में खुला था। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसे हार्वड लुंड ने खोला था, जो कि मशहूर जैज संगीतकार हैं।अगर आप अपने वैलेंटाइन डे को बेहद खास बनाना चाहते हैं और अपनी यादों को हमेशा के लिए सजोना चाहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ पहाड़ी पर बसे इस होटल में जा सकते हैं। इस शानदार होटलनुमा घर में आपको हर तरह की आधुनिक सुविधा मिलेगी। यहां एक ओपन स्टूडियो भी है, जहां आप संगीत और थिएटर का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें