फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Trip: गर्मियों में घूमनी है ठंडी जगह, तो करें इन जगहों की सैर

Wed, 18 May 2022 05:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
summer vacation 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चों के समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप भीषण गर्मी से बचकर किसी ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं। तो भारत में कई सारे ऐसे पहाड़ी इलाके हैं जहां पर इस मौसम में भी अच्छी खासी ठंड है। गर्मी के मौसम में ठंडक का एहसास चाहिए तो इन जगहों की सैर करें। यहां का तापमान मई और जून के महीने में भी 25 डिग्री से ज्यादा नही होगा। तो चलिए जानें वो कौन सी जगहे हैं जो इस गर्मी में आपके समर वेकेशन के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

2 of 6
travel - फोटो : pixa
तीर्थन वैली
हिमाचल प्रदेश में बसे तीर्थन वैली के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। यहां का तापमान भीषण गर्मी में भी 25 डिग्री से ऊपर नहीं जाता। यहां पर देखने और घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। ग्रेट हिमालयन नेशलन पार्क से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बसी इस वैली की सैर इस वेकेशन आप कर सकते हैं। यहां पर एडवेंचर एक्टीविटीज का भंडार है। रिवर क्रॉसिंग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइबिंग जैसी एक्टीविटीज यहां पर आसानी से करने को मिल जाएगी। तो अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी ठंडी जगह का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो तीर्थन वैली की सैर करें।
विज्ञापन

3 of 6
travel - फोटो : pixa
चेरापूंजी
केवल हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र ही इस मौसम में ठंडे नहीं होते। आप चाहे तो नार्थ ईस्ट भारत की सैर इस मौसम में कर सकते हैं। चेरापूंजी का नाम तो आपने सबसे ज्यादा बारिश होने की वजह से सुना ही होगा। ये जगह गर्मियों के मौसम में काफी ठंडी रहती है। यहां का तापमान 15 डिग्री से 23 डिग्री तक ही रहता है। यहां के मनमोहक नजारे और वॉटरफॉल आपका दिन बना देंगे। वहीं यहां के साफ सुथरे गांव देख आपको बहुत अच्छा लगेगा।

4 of 6
travel - फोटो : pixa
कुन्नूर
तमिलनाडु में बसा कुन्नूर काफी मशहूर हिल स्टेशन है। जो अपने एडवेंचर एक्टीविटीज के साथ ही शांति और खूबसूरत नजारों के लिए पर्यटन के प्रेमी लोगों को पसंद आता है। चाय के बागानों के साथ ही नीलगिरी रेलवे लाइन आप घूम सकते हैं। यहां के रिजार्ट में बैठकर बाहर का दृश्य देखना भी अपने आप में मनमोहक है।
विज्ञापन

5 of 6
travel
तवांग 
अरुणाचल प्रदेश का तवांग एरिया अपने कम तापमान की वजह से नेचर प्रेमियों को पसंद है। यहां पर गर्मियों में तापमान 21 डिग्री से ज्याद नहीं जाता। यहां की खूबसूरत मोनेस्ट्री और शानदार सीनरी जैसे नजारे किसी को भी यहां रुकने के लिए मजबूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
travel
मिरिक
पश्चिम बंगाल के खूबसूरत हिल स्टेशन में शामिल मिरिक टूरिस्टों की पसंदीदा जगह है। यहां पर आप फैमिली ट्रिप के लिए आ सकते हैं। गर्मियों में भी यहां का तापमान बीस डिग्री से ऊपर नहीं जाता। इस हिल स्टेशन में घूमने के लिए बहुत कुछ है। तो इस भीषण गर्मी से परेशान हैं तो इन सारी ठंडी जगहों की सैर आपको जरूर सुकून देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें