Summer Travel Guide: गर्मियों के मौसम में घर से निकलने का मन नहीं करता है। तापमान अधिक होने से वातावरण बहुत गर्म होता है। तेज और चिलचिलाती धूप व उमस में न तो अधिक देर बाहर रह सकते हैं और न ही घर पर रहने का मन करता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में लोग घूमने की योजना बनाकर सफर पर निकल जाते हैं। हालांकि जैसा तापमान आपके शहर में है, लगभग वैसा ही दूसरी जगहों पर भी हो सकता है।
पर्यटक गर्मी से बचने के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने की योजना बनाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि हिल स्टेशन पर तापमान कम होता है और सर्दी जैसा मौसम होता है। भले ही मैदानी क्षेत्रों की तुलना में हिल स्टेशन पर कुछ तापमान कम हो लेकिन धूप और गर्मी भी स्वाभाविक तौर पर होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में किसी ऐसी जगह का चयन करें, जहां का मौसम सर्द हो। गर्मी, धूप और उमस से बचने के लिए मई-जून के महीने में सर्दी का अहसास कराने वाली जगहों पर घूमने जा सकते हैं। ये रहे ठंडे पर्यटन स्थलों के कुछ विकल्प।