नया साल आ रहा है। 2020 के स्वागत के लिए सभी लोग अपनी-अपनी तरह से तैयारियां कर रहे हैं। यदि आपने भी नए साल में अब तक कहीं घूमने का प्लान बनाया है तो इस बार विदेश में भी आपकी नए साल की पार्टी बन सकती है। जी हां दरअसल, आप बिना वीजा के भी विदेश यात्रा कर सकते हैं। कई ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं और आपके पास वीजा नहीं है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आपका वीजा नहीं लगेगा।