फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solo Trip Packages: सोलो ट्रिप के लिए कितने रुपये होने चाहिए जेब में? ऐसे बनाएं कम बजट में सफर की योजना

Tue, 15 Nov 2022 10:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सोलो ट्रिप पैकेज - फोटो : istock
Solo Trip Packages: युवाओं के बीच इन दिनों सोलो ट्रिप काफी चलन में है। सोलो ट्रिप में व्यक्ति अकेले सफर पर निकलता है और जगहों को घूमता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास घूमने फिरने का समय कम होता है। अक्सर ऐसा होता है कि आप सफर पर जाना चाहते हैं लेकिन आपके परिवार या दोस्त कामकाज के कारण व्यस्तता के चलते यात्रा के प्लान को टालते रहते हैं। वहीं कई बार बजट के कारण भी लोग यात्रा पर नहीं जा पाते। ऐसे में अगर आप घूमने जाना चाहते हैं और आपके पास समय व पैसा दोनों ही सीमित है तो सोलो ट्रिप आपके लिए बेहतर विकल्प है। हालांकि पहली बार सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कम समय और कम पैसों में सफर का आनंद कैसे उठाना है। यहां बजट में सोलो ट्रिप की योजना बनाने के टिप्स दिए जा रहे हैं। सोलो ट्रिप पर निकलने से पहले जान लें कि कितने पैसे कि यात्री को जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
यात्रा से पहले बनाएं बजट - फोटो : istock
यात्रा से पहले बनाएं बजट

सोलो ट्रिप पर जाने की योजना है तो कम पैसों में सफर के लिए पहले ही बजट बना लें। यात्रा के लिए परिवहन किराए से लेकर ठहरने और घूमने आदि के लिए एक बजट निर्धारित होने पर ही आप उस सीमित राशि में ट्रिप पर जा सकते हैं। अगर किसी पास के हिल स्टेशन पर जा रहे हैं तो 5000 से 8000 हजार तक रुपये में बहुत शानदार सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
परिवहन तय करें - फोटो : istock
परिवहन तय करें

कम पैसों में सफर करना चाहते हैं तो गंतव्य पर जाने के लिए सस्ते परिवहन का चयन करें। रेल का किराया कम होता है। आप ट्रेन या बस से सफर पर जा सकते हैं। मसलन आपको बनारस जाना है तो पहले पता करें कि आपके शहर से बनारस का बस और ट्रेन का किराया कितना है। 500 से 1000 रुपये में आप आराम से दिल्ली से बनारस का सफर ट्रेन या बस से कर सकते हैं। पहले से टिकट करा कर भी आप आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकते हैं।

4 of 6
होटल की बुकिंग - फोटो : istock
होटल की बुकिंग

सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं या अगर युवा सफर पर हैं तो स्थानीय जगहों को अच्छे से घूमने और समझने के लिए अधिक लग्जरी होटल का चयन न करें। बल्कि बजट को ध्यान में रखकर होटल लें। इसके लिए पहले से होटल की बुकिंग भी कर लें। कम बजट के होटल की बुकिंग का मतलब यह बिल्कुल नहीं होता कि होटल खराब होगा। यह ध्यान में रखकर जाएं कि आपको वह जगह घूमना हैं और होटल में बहुत कम वक्त गुजारना है, इसलिए होटल के आलीशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
स्थानीय परिवहन - फोटो : istock
स्थानीय परिवहन

जब आप यात्रा पर किसी शहर या पर्यटन स्थल पर जाएं तो निजी टैक्सी की बजाय सार्वजनिक परिवहन से सफर करें। सार्वजनिक वाहन चालक कम पैसों में आपको स्थानीय जगहों की सैर कराते हैं। जैसे मथुरा बरसाना की यात्रा पर जाएं तो ऑटो रिक्शा से घूमें। मथुरा वृंदावन की गलियों में ऑटो चालक आपको कई सारे प्रसिद्ध मंदिरों और जगहों के दर्शन महज 500 रुपये तक में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खान पान - फोटो : Pixa
खान पान
 
सफर पर जाएं तो स्थानीय खाने का लुत्फ उठाएं। किसी जगह की संस्कृति और वहां के रहन सहन को समझना है तो उस स्थान का स्ट्रीट फूड व पारंपरिक भोजन करें। बड़े और महंगे रेस्तरां में बैठकर खाने की जगह ढाबे का लजीज खाना और स्ट्रीट फूड का सेवन कर सकते हैं। यह बजट में भी होगा और सफर का मजा भी दोगुना हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें