Solo Travelling: वक्त की कमी और पैसों की बचत के कारण घूमने का शौक रखने वालों ने सोलो ट्रैवलिंग का ट्रेंड शुरू किया है। सोलो ट्रैवलिंग का अर्थ नाम से ही स्पष्ट है, अकेले घूमना। सोलो ट्रैवल कई कारणों से किया जा सकता है। अक्सर आपके वक्त के मुताबिक, परिवार, दोस्तों या करीबियों के पास वक्त नहीं होता, ऐसे में जब आपका सफर पर जाने का मन हो और साथ देने के लिए कोई न हो तो सोलो ट्रैवलिंग बेहतर विकल्प बन सकता है।
सोलो ट्रैवल करने में कम पैसे भी लगते हैं और सुकून का अहसास भी होता है हालांकि इस तरह के सफर पर अगर महिलाएं जा रही हैं तो उन्हें पहले से कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए। अकेले सफर करना महिलाओं के लिए असुरक्षित या असुविधा पूर्ण हो सकता है, ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर महिलाएं सोलो ट्रैवलिंग को आरामदायक, सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से एन्जॉय कर सकती हैं।