फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Trip: शिमला से जुड़ी ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप, इस बार जाएं तो जरूर करें गौर

Tue, 15 Feb 2022 01:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शिमला की रोचक बातें - फोटो : अमर उजाला
  भारत के सबसे ज्यादा मशहूर पर्यटन स्थलों में हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल हैं। यहां सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। पर्यटक भी बड़ी संख्या में हर साल हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों पर जाते हैं। इनमें शिमला का नाम सबसे ऊपर है। अगर प्रकृति से प्यार है और पहाड़ों पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो शिमला बेस्ट जगह है। कम बजट में पार्टनर, परिवार, दोस्तों या सोलो ट्रिप के लिए भी शिमला पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शिमला में आपको प्राकृतिक खूबसूरती, सुंदर वास्तुशिल्प, मंदिर और बर्फीली पहाड़ियां देखने को मिल जाएंगी। हो सकता है कि आप कई बार शिमला गए हों और आपने यहां कि सभी खूबसूरती जगहें देखी हों लेकिन उसके बाद भी शायद शिमला के बारे में कुछ खास बातें आप नहीं जानते होंगे। पहली बार शिमला जा रहे हों या फिर से अपनी छुट्टियां शिमला में बिताना चाहते हों, यहां से जुड़ी रोचक बातें जरूर जान लें ताकि इस बार आपको शिमला जाना पहचाना सा लगे।
विज्ञापन

2 of 5
शिमला की रोचक बातें - फोटो : अमर उजाला
सबसे पुराना डाकखाना

शिमला में उत्तर भारत में सबसे पुराना डाक खाना है। ऐतिहासिकता को संजोए यह डाकखाना 1882 में बना था। इसे जनरल पोस्ट ऑफिस के नाम से जाना जाता है। अंग्रेजों के जमाने का यह डाकघर पहले हरे और सफेद रंग का हुआ करता था। बाद में इसका रंग बदल कर लाल और सफेद कर दिया गया। इतिहास प्रिय लोगों को यह जगह पसंद आ सकती है। यहां की ऐतिहासिक इमारत में कई रोचक जानकारियां मिलेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
शिमला की रोचक बातें - फोटो : istock
शिमला कहां स्थित है

लोग शिमला तो जाते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि शिमला कहां बसा हुआ है। हिमाचल में सात पहाड़ियां स्थित हैं। इन्हीं सात पहाड़ियों की चोटी पर शिमला बसाया गया था। हालांकि इसका क्षेत्रफल बाद में बढ़ गया। यहां जाखू हिल को सबसे ऊंची चोटी माना जाता है, जहां एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर भी स्थित है।

4 of 5
शिमला की रोचक बातें - फोटो : Facebook
शिमला नाम क्यों पड़ा

लगभग हर घुमंतू शिमला का नाम जानता है लेकिन हिमाचल की चोटी पर बसे इस खूबसूरत जगह का नाम शिमला क्यों पड़ा, ये शायद आप न जानते हों। कहा जाता है कि शिमला नाम देवी के नाम पर रखा गया था। यहां पर एक महाकाली का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे काली बाड़ी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसकी संरचना कोलकाता में स्थित दक्षिणेश्वर मंदिर जैसी है। महाकाली का एक रूप श्यामला देवी का है, जिनके नाम पर शिमला नाम रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला की रोचक बातें - फोटो : istock
शिमला में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहें
  • शिमला में द रिज
  • शिमला का माल रोड
  • शिमला का स्कैंडल पॉइंट
  • शिमला का जाखू हिल स्टेशन
  • शिमला का क्राइस्ट चर्च
  • शिमला का कालीबाड़ी मंदिर
  • लक्कड़ बाजार
  • शिमला में जॉनी वैक्स म्यूजियम
  • टॉय ट्रेन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें