Shardiya Navratri 2024 Shaktipeeth in Madhya Pradesh : 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। नव दिवसीय नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस मौके पर लोग देवी मां के मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। देश भर में कई प्रसिद्ध और प्राचीन देवी मंदिर है,जहां की महिमा विश्व विख्यात है। कई देवी मंदिर विदेशों में भी मौजूद हैं।
माता सती के जिन स्थानों पर अंग गिरे, वह शक्तिपीठ बन गए। भारत में ऐसे 52 शक्तिपीठ भी हैं। नवरात्रि के मौके पर देवी मां से प्राचीन चमत्कारी मंदिरों या शक्तिपीठ के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं, इंदौर में बिजासन माता मंदिर, जबलपुर में चामुंडा मंदिर, सतना में मैहर माता मंदिर समेत कई देवी मंदिरों के दर्शन का मौका मिल सकता है। यह रहे मध्य प्रदेश में स्थित देवी के मशहूर मंदिर और शक्तिपीठ, जहां नवरात्रि के मौके पर भक्त दर्शन के लिए जा सकते हैं।