फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024: माता दुर्गा के नाम पर पड़ा इन शहरों का नाम, मुंबई और दिल्ली भी हैं देवी मां को समर्पित

Wed, 25 Sep 2024 05:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रख दिए जाते हैं, लेकिन पूरे शहर का नाम देवी के नाम पर होना एक खास और अनोखी बात है। आइए जानते हैं ऐसे प्रमुख शहरों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
देवी मां के नाम पर शहरों के नाम - फोटो : amar ujala
Shardiya Navratri 2024 :  शारदीय नवरात्रि पूरे देश में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाने वाला पावन पर्व है। नौ दिनों तक माता दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त अपने घरों में माता की प्रतिमा स्थापित कर उपवास रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। इसके साथ ही, पूरे भारत में कई सिद्धपीठ और माता दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगता है। इनमें जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर, मिर्जापुर का विंध्याचल धाम और सतना में महियर माता मंदिर जैसे देवू मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं, जहां नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


मंदिर ही नहीं, देश की कुछ शहर हैं जो देवी मां को समर्पित हैं। भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जिनका नाम माता दुर्गा के नाम पर रखा गया है। अक्सर बच्चों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रख दिए जाते हैं, लेकिन पूरे शहर का नाम देवी के नाम पर होना एक खास और अनोखी बात है। आइए जानते हैं ऐसे प्रमुख शहरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
Delhi Mumbai Expressway - फोटो : X/@nitin_gadkari
मुंबई

माता मुंबा के नाम पर महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई का नाम रखा गया है। यहां का मुंबा देवी मंदिर जावेरी बाजार में स्थित है। यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है और इस शहर के इतिहास से गहराई से जुड़ा है। माता मुंबा को धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि मुंबा देवी की कृपा से ही मुंबई देश की आर्थिक राजधानी बन सकी है।
विज्ञापन

3 of 7
राजभवन दिल्ली - फोटो : Instagram
दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली का नाम भी देवी से जुड़ा है। दिल्ली के एक हिस्से को पहले योगिनीपुर कहा जाता था, क्योंकि यहां के महरौली क्षेत्र में स्थित योगमाया मंदिर से इसका संबंध है। इस कारण इसे योगिनीपुर के नाम से भी जाना जाता था। योगमाया देवी दुर्गा का दयालु रूप हैं और इन्हें भगवान कृष्ण की बहन भी माना जाता है, जिनका जन्म नंद बाबा और यशोदा मां के घर पर हुआ था। मान्यता है कि इस स्थान पर अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान देवी योगमाया की पूजा की थी और पांडवों ने मंदिर का निर्माण कराया था।

4 of 7
पाटन देवी मंदिर पटना - फोटो : instagram
पटना

बिहार की राजधानी पटना का नाम भी देवी से जुड़ा हुआ है। शहर में एक स्थान पर माता सती की दाहिनी जांघ गिरी थी, वह स्थान देवी पाटन शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दौरान भक्तों के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। देवी पाटन शक्तिपीठ के कारण ही पटना नाम पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 7
शारिका देवी मंदिर श्रीनगर - फोटो : instagram
श्रीनगर

श्री माता लक्ष्मी को कहा जाता है। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का नाम भी देवी के नाम पर ही है। इस शहर में शारिका देवी मंदिर स्थित है जहां माता लक्ष्मी स्वयंभू श्री चक्र के रूप में विराजमान हैं। इसके अलावा यहां जम्मू में विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी धाम भी स्थित है जो द्धालुओं के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।
विज्ञापन

6 of 7
nainital - फोटो : istock
नैनीताल

उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन नैनीताल देवी दुर्गा के स्वरूप मां नैना देवी के नाम पर स्थित है। मान्यता है कि यहां माता सती की एक आंख गिरी थी, जिस कारण यहां नैना देवी शक्तिपीठ स्थापित हुआ। हिल स्टेशन में पहाड़ों से घिरा एक सुंदर और बड़ा सा ताल है। इसी कारण इस स्थान का नाम नैनीताल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंदिर - फोटो : istock
चंडीगढ़

दिल्ली के पास स्थित चंडीगढ़ शहर का नाम माता चंडी देवी के नाम पर पड़ा है। यहां मां चंडी का मंदिर स्थित है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है और यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें